kushinagar Nikay Chunav 2023: कुशीनगर नगर पालिका में बीजेपी का पलड़ा भारी, देखें पंचायत सीटों का रुझान
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1686996

kushinagar Nikay Chunav 2023: कुशीनगर नगर पालिका में बीजेपी का पलड़ा भारी, देखें पंचायत सीटों का रुझान

kushinagar Nikay Chunav Result 2023:  कुशीनगर नगर पालिका परिषद 15साल बाद हुआ बीजेपी का कब्जा. नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में जिले की तीन नगरपालिका और दस नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासद के लिए 271 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था.

kushinagar UP Nagar Nikay Chunav 2023
Kushinagar Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 9 मंडल के कुल 37 जिलों में वोट डाले गए. कुशीनगर में भी पहले चरण में वोटिंग हुई. नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में जिले की तीन नगरपालिका और दस नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासद के लिए 271 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ. जिले के 5,49,607 में से 3,23,591 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जिले का कुल मतदान प्रतिशत 64.24 रहा. आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है. रुझान आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है. 

कुशीनगर नगर पालिका परिषद 15 साल बाद हुआ बीजेपी का कब्जा

-कुशीनगर की जनता ने 18434 रिकार्ड मतों से बीजेपी प्रत्याशी को बनाया विजयी

- जीत के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

कुशीनगर तीन नगर पालिकाओं का रुझान 
नगर पालिका हाटा: (सपा) आगे, (भाजपा) पीछे, (बसपा) पीछे, (कांग्रेस) पीछे, (निर्दल) पीछे 
नगर पालिका कुशीनगर:  (भाजपा) आगे, (सपा) पीछे, (बसपा) पीछे, (कांग्रेस) पीछे, (निर्दल) पीछे 
नगर पालिका पड़रौना: (भाजपा) आगे, (सपा) पीछे, (बसपा) पीछे, (कांग्रेस) पीछे, (निर्दल) पीछे
 
कुशीनगर सभासद पद के विजयी हुए प्रत्याशी  
पडरौना नगर पालिका परिषद् के वार्ड न. 1 से निर्दल सभासद प्रत्याशी बिनोद मुशहर को जीत मिली है. कप्तानगंज नगर पंचायत से वार्ड न. 16 से निर्दल सभासद प्रत्याशी खुबलाल जीते हैं. सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड न. 12 से भाजपा सभासद अर्जुन पटेल को जीत मिली. मथौली नगर पंचायत के वार्ड न. 1 से सभासद अदालत प्रसाद को जीत हासिल हुई है. दुदही नगर पंचायत के वार्ड न. 13 से सभासद अन्नू देवी पत्नी अमरनाथ ने सीट पर कब्जा किया है. 
 
कुशीनगर निकाय वार कुल मतदान प्रतिशत का विवरण
नगर पालिका परिषद्-कुशीनगर 66.5
नगर पालिका परिषद्-पडरौना 60.11
नगर पालिका परिषद्-हाटा 64.84
नगर पंचायत-कप्तानगंज 70.43
नगर पंचायत-खडडा 68.81
नगर पंचायत-छितौनी 64.03
नगर पंचायत-तमकुहीराज 67.99
नगर पंचायत-दुदही 62.76
नगर पंचायत-फाजिलनगर 68.92
नगर पंचायत-मथौली 61.24
नगर पंचायत-रामकोला 61.41
नगर पंचायत-सुकरौली 65.91
नगर पंचायत-सेवरही 63.8
 
किस पद के लिए कितने प्रत्याशी मैदान में 
नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष पद के लिए 32 प्रत्याशी मैदान में हैं. नगर पालिका परिषद् सदस्य के लिए 758 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 94 वापस हो गए थे. वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 121 उम्मीदवार जबकि नगर पंचायत सदस्य के लिए 1091 कैंडिडेट चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 
 
जिले में 6 नई नगर पंचायतें 
गौरतलब है कि कुशीनगर जिले में योगी सरकार ने 6 नई नगर पंचायतें बनाई हैं, जिसमें फाजिलनगर, छितौनी, मथौली, सुकरौली, तमकुही राज और दुदही शामिल हैं. ये पांचों पहले ग्राम पंचायतें थीं.  इनके साथ कई गांव को जोड़कर नई नगर पंचायत बनाई गई है. इनके वार्डों का गठन भी हुआ है, जो स्थानीय नामों और महापुरुषों के नाम पर रखा गया है. पहली बार यहां के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद के लिए वोट किया है. 
 

UP Nikay Chunav Result: यूपी निकाय चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज '? आज खुलेगा निकाय चुनाव का 'पिटारा'

Trending news