अशोक गहलोत ने राजस्थान की महिलाओं के लिए की ये 7 बड़ी घोषणा, जान लीजिए बदल जाएगी किस्मत
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1830938

अशोक गहलोत ने राजस्थान की महिलाओं के लिए की ये 7 बड़ी घोषणा, जान लीजिए बदल जाएगी किस्मत

 Ashok gehlot Big Announcement for Women of Rajasthan :राजीविका के जरिये महिलाओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री का दांव, सात घोषणाएं की

 

अशोक गहलोत ने राजस्थान की महिलाओं के लिए की ये 7 बड़ी घोषणा, जान लीजिए बदल जाएगी किस्मत

Ashok gehlot Big Announcement for Women : प्रदेश में इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीजिक की महिलाओं के लिए आज सात बड़ी घोषणाएं की. राजीविका से जुडी प्रदेश के साढ़े 43 लाख महिलाओं को आर्थिक सम्भल देने के लिए राहत दी. दरअसल राजीविका की ओर से राजधानी जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में सखी सम्मेलन का आयोजन किया गया. जहां मुख्यमंत्री ने महिला समूहों के उत्पादों का अवलोकन करते हुए महिलाओं से संवाद किया और उन्हें सम्मानित करने का भी प्रयास किया.  

मिशन रिपीट के मोड़ में सीएम गहलोत

मिशन रिपीट के मोड़ में काम कर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीवीका से जुडी महिलाओं से संवाद करते हुए प्रदेश में कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की अपील की. सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प के जरिये 10 गारंटी कार्ड के साथ अब एक और 11 वीं गारंटी जोड़े की घोषणा की. सीएम गहलोत ने महिलाओं से कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सरकार द्वारा निःशुल्क स्मार्ट फोन दिए जा रहे है इसलिए राजीविका की महिलाऐं 11 वीं गारंटी का लाभ लेते हुए अन्य को भी जागरूक करें.

ये 7 घोषणाएं, जो समूहों की महिलाओं को राहत-

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सखी सम्मेलन में राजीविका सखियों के लिए सात घोषणाएं की, जिसमे मानदेय 15% बढ़ाने, 1000 करोड़ का ब्याज मुक्त कृषि ऋण देने, स्कूटी वितरण में ब्याज मुक्त ऋण देने, सेनेट्री नेपकिन की सप्लाई और उत्पादन राजीविका से करने और गांवो में इंदिरा रसोई योजना का संचालन राजीविका की महिलाओं को देने की घोषणा की है.   वहीं सम्मलेन में राजीविका के बैंक चलाने वाले महिला संगठनों को ऋण वितरित किये गए साथ ही राजीविका के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानिन भी किया गया.  

43 लाख महिलाओं को जोड़ा

महिलाओं को  आर्थिक-सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके सशक्तिकरण बनने के लिए वर्ष 2010 में सोनिया गांधी की मौजूदगी में बांसवाड़ा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजीविका का शुभारम्भ  किया गया. राजीविका से प्रदेश में तब से अब तक 3 लाख 60 हजार समूहोें में 43 लाख 51 हजार परिवारों की महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिषा में कार्य किया गया है. राजीविका के महत्व को बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीविका की महिलाओं पर गर्व जताया. गहलोत ने कहा कि महिलाएं पूरे आत्मनिर्भर होकर काम कर रही है. महिलाओं की क्रांति हो रही है. गांवो में घूंघट में कैद ना रखे महिलाओं को इसलिए आत्मनिर्भर होना जरूरी , राजीव गाँधी ने पंचायतीराज चुनावों में महिलाओं को अधिकार दिया. आने वाले समय मे राजीविका में महिलाए पूरे देश मे टॉप पर होगा.   इस दौरान मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जानकारी देते हुए मिशन 2023 के लिए महिलाओं को तैयार करने की बात कही. वहीं सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से संवाद करते हुए योजाओं और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली साथ ही महिलाओं ने मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य को लेकर कुशलक्षेम जानी.  

20 से गारंटी कार्ड

ग्रामीण परिवेश से निकलकर स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक के बाद एक योजनाएं लेकर आ रहे है. इसी बीच मख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सात बड़ी घोषणाएं करते हुए महिलाओं को मोबाईल फोन देने की गारंटी कार्ड भी देने जा रहे है. बेशक यह चुनावी दांव है लेकिन इससे प्रदेश लाखों परिवारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें-

 विधायक शोभारानी कुशवाह को राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से मिली राहत, गिरफ्तारी पर रोक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी गारंटी, जनता को किया आगाह, बोले- 45 दिन बाद आचार संहिता...

Trending news