बाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP के हस्ताक्षर अभियान की आज से शुरुआत
Advertisement

बाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP के हस्ताक्षर अभियान की आज से शुरुआत

कार्तिकेय सिंह युवा मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी ने बताया है कि प्रदेशभर मे युवाओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस सरकार की युवाओं को भ्रमित कर बेरोजगारी भत्ता बंद करने और रीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में की जा रही धांधलियों का खुलकर विरोध किया जा रहा है.

बाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP के हस्ताक्षर अभियान की आज से शुरुआत

Bali: राजस्थान भाजयुमो, प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार भाजयुमो पाली जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, जिला महामंत्री और जिला कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र सिद्धांवत के सानिध्य में आज नाडोल मंडल में हस्ताक्षर अभियान का आगाज हुआ.

यह भी पढे़ं- लड़की होकर क्यों लड़कों की जिंदगी जीती है राजस्थान की यह बेटी, जानें अनोखी वजह

 

इसमें कार्तिकेय सिंह युवा मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी ने बताया है कि प्रदेशभर मे युवाओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस सरकार की युवाओं को भ्रमित कर बेरोजगारी भत्ता बंद करने और रीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में की जा रही धांधलियों का खुलकर विरोध किया जा रहा है.

नारेबाजी कर अभियान की शुरुआत 
इसी कड़ी में आज कन्हैयालाल ओझा ज़िलाध्यक्ष, जिला महामंत्री जितेन्द्र सिद्धांवत, मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रेमपुरी, महामंत्री चंदू राणा, विक्रम सिंह, जिला अंतोदय संयोजक के सानिध्य में आज रूप जी धर्मशाला के सामने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अभियान की शुरुआत हुई.

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल महामंत्री मेघा राम एवं रूपा रामचौधरी ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांतिलाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अमरपुरी, मंडल मंत्री हरी राम देवासी, देवाराम देवासी, जसा राम गोदारा, युवा कार्यकर्ता चेतन पुरी, अश्विन पुरी, कमलेश पुरी, नेमीचंद, महेंद्र कुमार, रविंद्र बोरा, प्रफुल्ल रावल, भंवर लाल, खेमाराम, जोर सिंह, देवाराम, अनेक नाडोल मंडल के सभी ऊर्जा वन कार्यकर्ता युवा मोर्चा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

रिपोर्टर- सुभाष रोहिसवाल

 

Trending news