Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस से ज्यादा BJP प्रत्याशी चुनावी खर्च में आगे, जानिए अब तक सबसे ज्यादा रकम किस उम्मीदवार ने की खर्च?
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2201856

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस से ज्यादा BJP प्रत्याशी चुनावी खर्च में आगे, जानिए अब तक सबसे ज्यादा रकम किस उम्मीदवार ने की खर्च?

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस से ज्यादा BJP प्रत्याशी चुनावी खर्च में आगे हैं. आपको बताते हैं कि अब तक सबसे ज्यादा किस उम्मीदवार ने कितनी रकम खर्च की?

 

symbolic picture

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस अब कुछ ही दिन का समय बचा है. 19 अप्रैल को राजस्थान में पहले चरण के लिए मतदान होगा. राजस्थान की 25 सीटों में से 12 सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान होगा. चुनाव में मतदान के लिए कांग्रेस और बीजेपी के साथ अन्य दलों के प्रत्याशी जमकर प्रचार कर रहे हैं.  

प्रत्याशियों ने अब तक के खर्च का लेखा-जोखा दिया है. कांग्रेस से ज्यादा भाजपा प्रत्याशी चुनावी खर्च में आगे हैं. बता दें कि प्रत्याशी को तीन बार खर्च का लेखा-जोखा देना होता है.

जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह ने खर्च किये 62 लाख.

जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस के अनिल चोपड़ा ने खर्च किए 2.70 लाख.

जयपुर शहर से भाजपा से मंजू शर्मा ने खर्च किए 48.76 लाख.

जयपुर शहर से कांग्रेस के प्रताप सिंह ने खर्च किए 10.17 लाख.

नागौर से भाजपा की ज्योति मिर्धा ने खर्च किए 30 लाख.

नागौर से हनुमान बेनीवाल ने अब तक किए खर्च 6.30 लाख.

चूरू से कांग्रेस के राहुल कस्वां ने किया खर्च 25.91 लाख.

चूरू से भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया ने किया खर्च 22.21 लाख.

श्रीगंगानगर से कांग्रेस की कुलदीप इंदौर ने 22.48 लाख किये खर्च.

श्रीगंगानगर से भाजपा की प्रियंका ने 29.50 लाख किए खर्च.

बीकानेर से भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल ने 28.34 लाख किये खर्च.

बीकानेर से कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल ने 24.79 लाख किये खर्च.

झुंझुनू से कांग्रेस के विजेंद्र ओला ने 16.30लाख किये खर्च.

जबकि झुंझुनू से भाजपा के शुभकरण चौधरी ने 38.46 लाख किये खर्च.

दौसा से भाजपा के कन्हैयालाल मीणा ने 22.13 लाख किये खर्च.

दौसा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा ने खर्च किए 14.69 लाख.

भरतपुर से बीजेपी के रामस्वरूप कोहली ने खर्च किए 49.51 लाख.

भरतपुर से कांग्रेस की संजना जाटव ने खर्च किए 7.21 लाख.

करौली धौलपुर से भाजपा की इंदु देवी ने खर्च किए 10.88 लाख.

करौली धौलपुर से कांग्रेस के भजन लाल जाटव ने खर्च किए 4.63 लाख.

Trending news