Jodhpur: दो दिवसीय दौरे पर जल शक्ति मंत्री पहुंचे फलोदी ,कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
Advertisement

Jodhpur: दो दिवसीय दौरे पर जल शक्ति मंत्री पहुंचे फलोदी ,कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Jodhpur news: राजस्थान सरकार के  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दो दिवसीय दौरे पर आज फलोदी पहुंचे.जोधपुर चौराहा पर शहर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार व्यास के नैतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ताओं व जनसाधारण द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.

जल शक्ति मंत्री पहुंचे फलोदी

Jodhpur news: राजस्थान सरकार के  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दो दिवसीय दौरे पर आज फलोदी पहुंचे. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोधपुर चौराहा पर साफा व माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. 

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज शाम 7 बजे फलोदी पहुंचे. जहां शहर के जोधपुर चौराहा पर शहर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार व्यास के नैतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ताओं व जनसाधारण द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.

आमजन की समस्याओं को सुनेगें
 इसके बाद रात 9.30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याओं को सुनकर संबधित विभागीय अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए निर्देशित करेंगे.

यह भी पढ़ें:बंद पत्थर खदान में डूबा किसान,24 घंटे बाद SDRF ने निकाला शव

वहीं दूसरे दिन कल 20 फरवरी को सुबह 8:30 बजे मंत्री शेखावत स्थानीय सिद्ध पीठ मां लटियाल के दर्शन कर कृषि मंडी स्थित सभागृह में फलोदी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग लेकर शहर की व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श कर उसे बेहतर बनाने के लिए निर्देशित करेंगे.

मंत्री शेखावत के आगमन पर उनके साथ स्थानीय विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई ,शहर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार व्यास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:दो दिवसीय दौरे पर जल शक्ति मंत्री पहुंचे फलोदी ,कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

यह भी पढ़ें:गांधी पार्क में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, बैंक खातों को फ्रीज करने पर जताया विरोध

यह भी पढ़ें:आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली अंतिम सांस,जैन मंदिर में विनयांजलि सभा का हुआ आयोजन

Trending news