Ram Mandir: जालौर में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा गया अयोध्या में आयोजित श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
Advertisement

Ram Mandir: जालौर में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा गया अयोध्या में आयोजित श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

Ram Mandir: जालौर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ. इसमें विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, कलेक्टर निशान्त जैन के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. 

Ram Mandir: जालौर में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा गया अयोध्या में आयोजित श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

Ram Mandir: अयोध्या में आयोजित श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर परिषद परिसर जालोर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ, जिसमें राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, कलेक्टर निशान्त जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शहरवासी उपस्थित रहे. 

श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व नगर परिषद परिसर में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने श्रीराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण देखा. 

यह भी पढ़ेंः इस तरह हुआ था श्री राम और माता सीता का स्वयंवर, देखें मनमोहक तस्वीरें

इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने पर आज पूरे भारतवर्ष का 500 वर्ष पुराना सपना साकार हुआ है और हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि जो इस गौरवमयी पल के साक्षी बन सकें. उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए रामराज्य की शुरुआत बताया. 

उन्हांने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी है, भारत विश्वगुरू बनने की ओर से अग्रसर है और इसी दिशा में सम्पूर्ण विश्व में भारत अपना परचम लहरा रहा है. उन्होंने सभी रामभक्तों के त्याग, बलिदान व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि इनके साहस व समर्पण की वजह से आज हम यह शुभ दिन के साक्षी बन सके हैं. 

इस अवसर पर पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, नगर परिषद सभापति गोविन्द टांक, उप सभापति अम्बालाल व्यास, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवरलाल सोनी, नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार, नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार शर्मा, नरेन्द्र परिहार, डिम्पल सिंह व केशव व्यास सहित अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे.

इस दौरान नगर परिषद की ओर से शहरवासियों को प्रसाद के रूप में मिष्ठान का वितरण किया गया. नगरपरिषद जालोर द्वारा मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण के साथ ही जालोर क्षेत्र में स्थित मंदिरों को सुंदर रोशनी से सजाया गया है.

यह भी पढ़ेंः राम के नाम में डूबी अयोध्या नगरी, देखें रामलला के मंदिर की अनोखी तस्वीरें

Trending news