Rajasthan weather forecast: राजस्थान के इन जिलों में अचानक बदला मौसम,तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हो रही
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1727203

Rajasthan weather forecast: राजस्थान के इन जिलों में अचानक बदला मौसम,तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हो रही

Rajasthan weather forecast: प्रदेश के कुछ ज़िलों में अचानक मौसम परिवर्तन हो रहा है,जिससे कहीं कहीं हल्की बारिश, आंधी, तेज रफ्तार से हवा चलना और ओलावृष्टि हो रही है.

 

फाइल फोटो.

Rajasthan weather forecast: प्रदेश के कुछ ज़िलों में अचानक मौसम परिवर्तन हो रहा है, जिससे कहीं कहीं हल्की बारिश, आंधी, तेज रफ्तार से हवा चलना और ओलावृष्टि हो रही है। आज भी मौसम विभाग के अनुसार गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, में हल्की बारिश, आकाशीय बिजली, तेज रफ्तार से चलने की चेतावनी जारी करी है,

राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की जा रही है. प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. प्रदेश में एक बार तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया.

वहीं बाड़मेर ज़िले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, इसी के साथ ही भीलवाड़ा,कोटा, चित्तौड़गढ़, टोंक, धौलपुर, बांरा सहित चुरू ज़िले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. 35 डिग्री से कम अधिकतम तापमान अब किसी भी ज़िले में दर्ज नही किया गया. सिरोही का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज हुआ जो प्रदेश में सबसे कम है.

प्रदेश के अन्य ज़िलों के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 37.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा। टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया. 

वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। 

बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.67 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, जालौर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में स्थिर रहने के संकेत हैं. 

ये भी पढ़ें- Sachin Pilot बनाएंगे प्रगतिशील कांग्रेस! 11 जून को बड़ी सभा के साथ हो सकता है ऐलान, तैयारियां जोरों पर

 

Trending news