Trending Quiz : राजस्थान रॉयल्स कितनी बार IPL का फाइनल खेल चुकी है?
Advertisement

Trending Quiz : राजस्थान रॉयल्स कितनी बार IPL का फाइनल खेल चुकी है?

Trending Quiz: जीके अगर आपकी अच्छी होगी तो आप लोगों से किसी भी मुद्दे पर बात करने में सक्षम होंगे उनके सवालों के सही जवाब तर्क के साथ देने में सक्षम होंगे.

 

How many times have Rajasthan Royals played the IPL final

General Knowledge Trending Quiz : सामान्य ज्ञान, जिसे GK या सामान्य ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग अलग अलग विषयों के बारे में सामान्य जानकारी रखने करने के लिए किया जाता है. सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, कला, साहित्य, वर्तमान घटनाएं और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं.

जनरल नॉलेज बढ़ाने के कई तरीके हैं. एक तरीका है कि आप नियमित रूप से समाचार पढ़ें और समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को देखें. आप किताबें, लेख और ब्लॉग भी पढ़ सकते हैं. सामान्य ज्ञान बढ़ाने का एक और तरीका है कि आप क्विज़ खेलें और पहेलियां हल करें. आज हम आपको जनरल नॉलेज के ऐसे ही सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं.

सवाल 1 -  राजस्थान रॉयल्स कितनी बार IPL का फाइनल खेल चुकी है?
जवाब 1 -  बता दें, कि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ दो बार ही IPL के फाइनल में पहुंच सकी है. RR ने 2008 में IPL की ट्रॉफी जीती थी, इसके बाद वह सिर्फ 2022 में फाइनल पहुंच सकी थी.

सवाल 2 - किस देश के लोग बर्फ के घरों में रहते है?
जवाब 2 - उत्तर ध्रुव क्षेत्र के लोग बर्फ के घरों में रहते है.

सवाल 3 - भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है?
जवाब 3 - भारत का सबसे अमीर शहर मुंबई है.

सवाल 4 - भारत में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन किस राज्य में होता है?
जवाब 4 - भारत में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन जम्मू कश्मीर में होता है.

सवाल 5 - दुनिया में सबसे महंगा खून किस जीव का होता है?
जवाब 5 - दुनिया में सबसे महंगा खून केकड़ा का होता है.

सवाल 6 - कोयल किस राज्य का राजकीय पक्षी है?
जवाब 6 - कोयल झारखंड की राजकीय पक्षी है.

सवाल 7 - कौन सी सब्जी महीनों तक खराब नहीं होती है?
जवाब 7 - काशीफल की सब्जी महीनों तक खराब नहीं होती है.

Disclaimer-

'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइस्ट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं. 

Trending news