राजस्थान की जनता के मन में व्याप्त आक्रोश सत्ता बदलाव के साथ ही थमेगा- चंद्रशेखर, BJP
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1479444

राजस्थान की जनता के मन में व्याप्त आक्रोश सत्ता बदलाव के साथ ही थमेगा- चंद्रशेखर, BJP

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा के तहत शहर के विद्याद्यर नगर मंडल में जनसंवाद किया गया. भाजपा संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा गहलोत सरकार के प्रति आक्रोशित है और जनता का ग़ुबार सत्ता में बदलाव के साथ ही थमेगा.

राजस्थान की जनता के मन में व्याप्त आक्रोश सत्ता बदलाव के साथ ही थमेगा- चंद्रशेखर, BJP

Jaipur News: प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा के तहत शहर के विद्याद्यर नगर मंडल में जनसंवाद किया गया. इस मौके पर भाजपा संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने ढेहर के बालाजी मंदिर में धोक लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता से संवाद किया. 

चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा गहलोत सरकार के प्रति आक्रोशित है और जनता का ग़ुबार सत्ता में बदलाव के साथ ही थमेगा. इस मौके पर संगठन महामंत्री ने आम जन को पत्रक वितरण किए और शिकायत पत्र भी भरवाये. यात्रा के दौरान रास्ते में पूर्व सैनिक और महिलाओ के चौपाल में चर्चा की और आईफा हीरो मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजली की. 

यह भी पढे़ं- जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: विदाई के आंसुओं की जगह बहे मातम के आंसू, जिम्मेदार कौन?

 

स्थानीय विधायक नरपत सिंह राजवी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जंगलराज और लुटेरी सरकार का पर्याय बन चुकी है. जनता ने बदलाव का मन बना लिया है क्योंकि जिन झूठे वादो के साथ गहलोत सरकार सत्ता में आई थी न तो उनकी पूर्ति हुई न ही सुशासन की स्थापना. वही भाजपा शहर ज़िलाध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सत्ता नाम की कोई चीज ही नज़र नहीं आ रही. 

इस बार ऐसे लग रहा है, जैसे प्रदेश में जनता की नहीं रिजॉर्ट मालिकों की सरकार चल रही है. जो जब मन करता है, रिजॉर्ट में चली जाती है. भाजपा जयपुर शहर महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा ने बताया कि जयपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रही जन आक्रोश यात्राओं में जनता खुद आगे आ रही है और गंदगी, अपराध और यातायात की बिगड़ी व्यवस्था, मकानों के पट्टे नहीं मिलने की शिकायते से हमें अवगत करवा रही है.

Trending news