Jaipur: नगर निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव की घोषणा, ये रहेगा कार्यक्रम..
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1416149

Jaipur: नगर निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव की घोषणा, ये रहेगा कार्यक्रम..

राजस्थान में नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनावों का बजा बिगुल, 25 नवंबर को मतदान, 27 नवंबर को मतगणना. पूरा कैलेण्डर हुआ जारी.

नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनावों का बजा बिगुल

Jaipur: प्रदेश में नगरीय निकायों और पंचायतीराज में खाली हुई सीटों पर उप चुनावों की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कर दी गई है. उप चुनावों की घोषणा के अनुसार 10 नवंबर को लोक सूचना जारी होगी और 25 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद 27 नवंबर को मतगणना होगी.

पंचायतीराज संस्थाओं में 31 जुलाई 2022 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पंचायत समिति सदस्य के 14, सरपंच के 35 और वार्ड पंच के 465 पदों पर उप चुनाव होंगे. इसके साथ ही एक उप प्रधान और 47 उप सरपंचों के रिक्त पदों पर भी उप चुनाव होंगे.

पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए कार्यक्रम

- 10 नवंबर - अधिसूचना जारी होगी

- 14 नवंबर- सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक भरे जा सकेंगे नामांकन

- 15 नवंबर- नामांकन पत्रों की जांच

- 16 नवंबर- 3 बजे तक नाम ले सकेंगे वापस, इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन

- 25 नवंबर- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा

- 27 नवंबर- सुबह 9 बजे से पंचायत मुख्यालय पर मतगणना

- 28 नवंबर- उप प्रधान का चुनाव होगा

सरपंच एवं पंच के लिए चुनाव कार्यक्रम

- 17 नवंबर- अधिसूचना जारी होगी

- 19 नवंबर- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भर सकेंगे नामांकन

- 20 नवंबर- 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन

- 25 नवंबर- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान

- 25 नवंबर - मतदान समाप्ति के बाद होगी मतगणना

- 26 नवंबर- उप सरपंच का चुनाव

पंचायत समिति सदस्यों और सरपंच के उप चुनाव ईवीएम के माध्यम से होंगे. इसके साथ ही वार्ड पंच के चुनाव मतपेटियों से कराए जाएंगे. मतदाता 12 वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से मतदान कर सकता है. उप चुनाव से संबंधित क्षेत्रों में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक रहेगी.

14 सदस्यों के लिए नगरीय उप चुनाव

प्रदेश में 31 जुलाई तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए 14 सदस्यों के पदों के लिए उप चुनाव होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए उप चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बारां जिले में नगर पालिका अंता वार्ड नंबर 3,नगर पालिका छबड़ा वार्ड नंबर 15, बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 5, बूंदी नगर पालिका के वार्ड नंबर 54, चित्तौड़गढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 28, चूरू जिले की नगरपालिका सरदारशहर वार्ड नंबर 32, दौसा की लालसोट नगरपालिका के वार्ड नंबर 30, जयपुर नगर निगम हैरिटेज के वार्ड नंबर 66, जैसलमेर नगरपालिका के वार्ड नंबर 2, झुंझुनूं जिले की नगर पालिका चिड़ावा वार्ड नंबर 5, जोधपुर जिले की नगरपालिका फलौदी वार्ड नंबर 31, करौली जिले की नगर पालिका करौली वार्ड नंबर 7, कोटा जिले की नगरपालिका रामगंजमंडी वार्ड नंबर 10 और श्रीगंगानगर जिले की नगरपालिका पदमपुर वार्ड नंबर 21 में उप चुनाव कराए जाएंगे.

नगर निकायों में उप चुनाव का कार्यक्रम

- 10 नवंबर - अधिसूचना जारी होगी

- 14 नवंबर- सुबह 10.30 बजे से शाम 3 बजे तक भरे जा सकेंगे नामांकन

- 15 नवंबर- नामांकन पत्रों की जांच

-17 नवंबर- 3 बजे तक नाम ले सकेंगे वापस

- 18 नवंबर- चुनाव चिन्हों का आवंटन

- 25 नवंबर- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा

- 27 नवंबर- सुबह 9 बजे से पंचायत मुख्यालय पर मतगणना

राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने कहा कि खाली हुई सीटों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है. शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं.

खबरें और भी हैं...

कब जागेगा SMS प्रशासन! मुख्यमंत्री गहलोत को आई शर्म तो महिलाओं को भी आ रही घिन्न, अब भी फैली गंदगी

चौमूं: BJP ने राजस्थान सरकार पर कसा तंज, कहा- गांधी परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही

नाथद्वारा: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम का लोकार्पण आज, साढ़े 4 साल में हुई तैयार

Trending news