Advertisement
photoDetails1mpcg

Year Ender 2023: इस साल शादी के बंधन में बंधे ये खिलाड़ी, देखें लिस्ट

Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने की तरफ है. ये साल बहुत लोग होंगे जिनके लिए अच्छा गुजरा, कई ऐसे लोग भी होंगे जिनके जीवन में ये साल अंधकार लेकर आया. खत्म होते साल में हम आपको बताने चल रहे हैं कि इस साल कितने क्रिकेटर शादी के बंधन में बंधे. 

रुतुराज गायकवाड़

1/7
रुतुराज गायकवाड़

टीम इंडिया के सलामी आक्रामक बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने इस साल की शुरुआत में शादी की थी. बता दें कि 3 जनवरी, 2023 को उत्कर्षा पवार से शादी की थी.

केएल राहुल

2/7
केएल राहुल

 

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल के लिए ये साल काफी ज्यादा अच्छा रहा, लोकेश राहुल इस साल की शुरुआत में 23 जनवरी, 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी को अपना जीवन साथी बनाया. 

अक्षर पटेल

3/7
अक्षर पटेल

भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल इसी साल शादी के बंधन में बंधे, बता दें कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में  27 जनवरी, 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल के साथ शादी रचाई थी. 

शार्दुल ठाकुर

4/7
शार्दुल ठाकुर

 

इस साल 27 फरवरी, 2023 को तेज गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर से शादी रचाई थी. बता दें कि शार्दुल ने साल 2021 में सगाई की थी. 

प्रसिद्ध कृष्णा

5/7
प्रसिद्ध कृष्णा

 

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी इस साल शादी के बंधन में बंधे. इन्होंने 08 जून, 2023 को रचना से शादी रचाई थी.

नवदीप सैनी

6/7
नवदीप सैनी

 

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा नवदीप सैनी भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे. बता दें कि इन्होंने 24 नवंबर, 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से शादी रचाई थी.

मुकेश कुमार

7/7
मुकेश कुमार

 

 

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम का हिस्सा बने मुकेश कुमार ने भी इस साल शादी रचाई थी. 28 नवंबर को इन्होंने दिव्या सिंह के साथ सात फेरे लिए.