MP Nikay Chunav: निकाय के रण का आखिरी दिन, यहां रहने वाली है प्रदेश की नजर
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1254877

MP Nikay Chunav: निकाय के रण का आखिरी दिन, यहां रहने वाली है प्रदेश की नजर

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के रण का कल आखिरी दिन है. 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को आखिरी चरण का मतदान होना है. इसके बाद प्रत्याशियों को 20 जुलाई का इंतजार होगा, जब मतगणना के बाद परिणाम आएंगे.

MP Nikay Chunav: निकाय के रण का आखिरी दिन, यहां रहने वाली है प्रदेश की नजर

भोपाल: मध्‍य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को मतदान होगा. इसमें 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों के लिए मतदान होगा. इनमें 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका और 169 नगर परिषद शामि हैं. वोट सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे. इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है. पुलिस और प्रसाशन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं.

49 लाख वोटर करेंगे मतदान
आखिरी दौर के मतदान के लिए 6 हजार 829 मतदान केंद्र बनाए गए है. यहां कुल 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला और 292 अन्य मतदाता शामिल हैं. मतदान EVM से कराया जाएगा. इसके लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की ओर से जारी 20 पहचान पत्रों की सूची में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकते हैं.

यहां रहने वाले ही प्रदेश की नजर
आखिरी दौर में प्रदेश के 5 नगरपालिक निगम के लिए मतदान होना है. इसमें कटनी, रतलाम, देवास, रीवा, मुरैना शामिल है. इन पांच जगहों पर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने कद्दावर शहरी नेताओं को मैदान में उतारा है. इस कारण इन्हीं पांच जगहों पर प्रदेश की नजर रहने वाली है.

इन नगरपालिका परिषद के लिए होगा मतदान
बैरसिया, नरसिंहगढ़ (अनिल नगर), सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्‍टा, सिरोंज , खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर,  आगर-मालवा, देवरी,  बीना,  नौगांव, महाराजपुर, हटा,  टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया,  सिवनी मालवा, मुलताई,  धनपुरी,  अनूपपुर, पसान,  भिंड, गोहद, और सबलगढ़ में होगा मतदान।

इन नगर परिषदों के लिए होगी वोटिंग
कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर,  तलेन,  छापीहेड़ा,  सांची, गैरतगंज, औबेदुल्‍लागंज,  सुल्‍तानपुर, उदयपुरा,  जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्‍लागंज, बुदनी, रेहटी,  शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाडल्‍याखुर्द, बिस्‍टान, मूंदी, पंधाना, माण्‍डवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग,  चाचौड़ा बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़,  बैराढ़,  कोलासर, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी,  पाटन, बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार,  चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्‍यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी,  बरही, तराना, माकडोन, उन्‍हेल, नयागांव,  जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्‍वर, रामपुरा,  अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया,  पोलायकलां,  कानड, नलखेड़ा, सुसनेर,  सोयतकलां,  बडागांव, मल्‍हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्‍यामंडी, सीतामउ,  शामगढ़,  सुवासरा,  भानपुरा, गरोठ,  भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ,  पीपलरावां,  बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन,  बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चन्‍दला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, बस्‍कवाहा,  प‍टेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा,  पलेरा, लिधौरा, जैरोन, पृथ्‍वीपुर, पवई,  अमानगंज, गुन्‍नौर, गोविन्‍दगढ़, गूढ़, मनगंवा,  सिरमौर,  बैकुन्‍ठपुर, सेमरिया, त्‍यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली,  चुरहट, रामपुर नैकिन,  नागौद,  रामपुर बघेलान,  न्‍यू रामनगर, अमरपाटन,  कोटर,  बनखेड़ी,  माखननगर,  भैंसदेही,  घोड़ाडोंगरी,  बैतूल बाजार,  ब्‍योहारी,  खांड,  बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार,  फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव,  गोरमी,  मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्‍डपुरा, कैलारस, और जौरा  में होगा मतदान।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बता दें अभी तक हुए पंचायत और निकाय चुनाव के लिए मतदान में सामने आई गड़बड़ी को देखते हुए सुरक्षा पहले से पुख्ता कर दी गई है. मतदान दलों में लगभग 34 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं सुरक्षा के लिए लगभग 17 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है. वोटिंग के बाद वैलेट बॉक्स को सट्रॉग रूम तक ले जाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

LIVE TV

Trending news