Holi Chandra Grahan 2024: कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? कहीं होली का रंग न पड़ जाए फीका, जानिए तारीख और समय
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2124733

Holi Chandra Grahan 2024: कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? कहीं होली का रंग न पड़ जाए फीका, जानिए तारीख और समय

Chandra Grahan 2024 Date: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च महीने यानी फाल्गुन माह में लगने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा और चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब होगा?

 

Holi Chandra Grahan 2024: कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? कहीं होली का रंग न पड़ जाए फीका, जानिए तारीख और समय

Holi 2024: रंग, खुशी, उल्‍लास और भाईचारे के पर्व होली पर इस साल चंद्र ग्रहण का साया रहेगा. दरअसल इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2025 (Lunar Eclipse 2024 Date) को लगने जा रहा है और इसी दिन होली (Holi) का त्योहार भी है. बता दें कि  यह चंद्र ग्रहण अपने देश भारत में दिखाई नहीं देगा. अपने देश में यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है. ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा और चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब होगा?

कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण 2024?
पंचांग के अनुसार इस साल 25 मार्च को होली मनाई जाएगी. 25 मार्च को होली के दिन ही चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:24 बजे शुरू होगा और दोपहर 03:01 बजे खत्म होगा. चंद्र ग्रहण के दिन चंद्रोदय का समय शाम 06:44 बजे है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य, पूजा आदि नहीं की जाती है. इस दौरान मंदिरों के दरवाजे भी बंद रहते हैं.  हालांकि, भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा. लिहाजा इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. 

कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, बेल्जियम, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: Dreams Astrology: सपनों का होता है किस्मत कनेक्शन! नींद में दिखे कुछ ऐसा तो हो सकती है बल्ले-बल्ले

 

कब होगा होलिका दहन 2024?  
चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा. ऐसे में होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. होलिका दहन पूर्णिमा तिथि शुरू होने के बाद यानी 24 मार्च की रात को ही किया जाएगा. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 08:13 बजे शुरू होगी और 25 मार्च को सुबह 11:44 बजे समाप्त होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

 

Trending news