‘आजादी की गौरव यात्रा’ के तहत कांग्रेस ने बड़कागांव के विभिन्न क्षेत्रों मे निकाली गई तिरंगा यात्रा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1297358

‘आजादी की गौरव यात्रा’ के तहत कांग्रेस ने बड़कागांव के विभिन्न क्षेत्रों मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

Aazadi Ki Gaurav Yatra: आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस के द्वारा आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है. इसी कड़ी में बड़कागांव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए 75 किलोमीटर की गौरव यात्रा निकाली गई.

‘आजादी की गौरव यात्रा’ के तहत कांग्रेस ने बड़कागांव के विभिन्न क्षेत्रों मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

बड़कागांव:Aazadi Ki Gaurav Yatra: आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस के द्वारा आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है. इसी कड़ी में बड़कागांव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए 75 किलोमीटर की गौरव यात्रा निकाली गई. इस यात्रा की शुरुआत को की गई थी. स्थानीय विधायक अम्बा प्रसाद, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, जिला संयोजक सह प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में केरेडारी से इस यात्रा की शुरूआत की गई. गौरव यात्रा के दूसरे दिन बड़कागांव प्रखंड के झारखंड कॉलेज से निकाली गई यात्रा बड़कागांव मुख्य चौक होते हुए सूर्य मंदिर, लंगातू , डाडी कला, चेपा खुर्द सिदवारी, नगड़ी होते हुए कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र को रवाना हो गई.

60 फीट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र
झारखंड कॉलेज बड़कागांव से निकले तिरंगा यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे. जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र 60 फीट का तिरंगा झंडा रहा. यात्रा के दौरान भारी बारिश होती रही लेकिन लोगों का उत्साह बिल्कुल भी कम ना हुआ. लोग तिरंगा झंडा लिए गौरव यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए थे. इस अवसर पर विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर निकाला जा रहा गौरव यात्रा न केवल एक पदयात्रा नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि है. जिनके बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे है. उन्होंने कहा देश का तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा को समेटे हुए है.
            
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति सम्मान से स्वतंत्रता सेनानी मक्खन झा को किया गया सम्मानित

प्राणों की आहुति देकर हमारे देश को आजाद 
जिला संयोजक मानस सिन्हा ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने संघर्ष करके और अपने प्राणों की आहुति देकर हमारे देश को आजाद कराया था. गौरव यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Trending news