Mulayam Singh Yadav News: PM मोदी- नीतीश ने किया अखिलेश को फोन, पूछा-कैसी है मुलायम सिंह की तबियत
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1377608

Mulayam Singh Yadav News: PM मोदी- नीतीश ने किया अखिलेश को फोन, पूछा-कैसी है मुलायम सिंह की तबियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.बता दें कि मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गय

 (फाइल फोटो)

Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.बता दें कि मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है. 

PM मोदी ने किया फोन 

मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने के बाद PM मोदी ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फ़ोन किया और उन्होंने मुलायम सिंह यादव की तबियत के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को हरसंभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया. 

राजनाथ सिंह ने भी जाना कुशल क्षेम

राजनाथ सिंह ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर मुलायम की तबीयत के बारे में पूछा.इसको लेकर राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव जी से फ़ोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है. ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों."

 

CM नीतीश ने भी जाना हाल 

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की CM नीतीश कुमार ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली मुख्यमंत्री ने श्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है

 

इसके अलावा राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना है.  इस बात की जानकारी तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'आदरणीय मुलायम सिंह जी की तबीयत खराब होने का समाचार प्राप्त हुआ. अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता हुई. विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना करता हूं.' बता दें कि मुलायम सिंह यादव रिश्ते में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी हैं.

Trending news