Daily Panchang 9 December 2022: जानिए शुक्रवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त और विधि
Advertisement

Daily Panchang 9 December 2022: जानिए शुक्रवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त और विधि

Daily Aaj Friday Ka Panchang 9 December: कल शुक्रवार है. शुक्रवार का दिन संतोषी मां को समर्पित है. इस दिन मां लक्ष्मी के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है.

Daily Panchang 9 December 2022: जानिए शुक्रवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त और विधि

पटना: Daily Aaj Friday Ka Panchang 9 December: आज का पंचांग आपके लिये शुभ तिथि और मुहूर्त लेकर आया है. कल शुक्रवार है. शुक्रवार का दिन संतोषी मां को समर्पित है. इस दिन मां लक्ष्मी के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है. ज्योतिषियों के अनुसार अगर शुक्रवार के दिन घर की महिलाएं पूजा करती हैं तो यह शुभ होता है. पूजा करने के बाद से धन-धान्य से भरपूर होता है. साथ ही शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का कारक भी माना जाता है. शुक्रवार के दिन कई लोग मां संतोषी को प्रसन्न करने के लिए उनके व्रत भी करती है.    

चलिए जानते है कि आज के पंचांग में क्या खास बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी- 

आज विक्रम संवत 2079 पौष कृष्ण प्रतिपदा  शुक्रवार है. आज प्रतिपदा तिथि प्रातः 11:34 तक रहेगी, तदुपरांत द्वितीय तिथि आरंभ हो जाएगी. आज मृगशिरा नक्षत्र दोपहर में 2:59 तक रहेगा, तदुपरांत आद्रा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. आज सूर्योदय के समय शुभ योग की स्थिति बनी हुई है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में चलाय मान रहेंगे. आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:09 से 12:51 तक रहेगा. अमृत काल प्रातः 6:34 से पूरे दिन रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर में 2:16 से 2:58 तक रहेगा. आज राहुकाल प्रातः 11:11 से 12:30 तक रहेगा. आज से पोस्ट मास आरंभ हो रहा है.

आज का पंचांग
विक्रम संवत 2079 
पौष कृष्ण प्रतिपदा  
वार- शुक्रवार 
आज प्रतिपदा तिथि प्रातः 11:34 तक रहेगी 
तदुपरांत द्वितीय तिथि आरंभ हो जाएगी 
मृगशिरा नक्षत्र दोपहर में 2:59 तक रहेगा 
तदुपरांत आद्रा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा 
सूर्योदय के समय शुभ योग की स्थिति बनी हुई है 
आज चंद्रमा मिथुन राशि में चलाय मान रहेंगे 
अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:09 से 12:51 तक रहेगा 
अमृत काल प्रातः 6:34 से पूरे दिन रहेगा 
विजय मुहूर्त दोपहर में 2:16 से 2:58 तक रहेगा 
राहुकाल प्रातः 11:11 से 12:30 तक रहेगा 
आज से पोस्ट मास आरंभ हो रहा है

यह भी पढ़ें- Guruwar ke Upay: कुंडली में कमजोर हैं बृहस्पति तो अपनाएं ये उपाय, बदल जाएगा भाग्य

Trending news