Bihar Weather Update: अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क, 4 जिलों के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1459459

Bihar Weather Update: अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क, 4 जिलों के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

Bihar Weather Update:  राजधानी पटना समेत राज्य के 18 जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि 4 जिलों के न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई है.

Bihar Weather Update: अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क, 4 जिलों के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों पछुआ हवाएं चल रही हैं. जिसके कारण राजधानी पटना समेत राज्य के 18 जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि 4 जिलों के न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पछुआ हवाओं के चलते राज्य का मौसम अगले एक सप्ताह तक शुष्क बना रहेगा. 

पछुआ हवाओं की रफ्तार हुई कम
मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं की गति में कमी दर्ज की गई है. जिसके कारण न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस दौरान पछुआ हवाओं की गति लगभग 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीं, शनिवार के दिन गया जिले का सबसे ठंडा शहर रहा. वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. 

पटना के तापमान में गिरावट
शनिवार के दिन राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. यहां पर 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वहीं, औरंगाबाद में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान, मुजफ्फरपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस तापमान, भागलपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान, कटिहार में 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान, पूर्णिया में 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान, सुपौल में 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान, शेखपुरा में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. 

रविवार का तापमान
रविवार 27 नवंबर को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़िये: Daily Panchang 27 November 2022 : कल विनायक चतुर्थी, जानिए पंचांग, शुभ मुहूर्त-विधि और गुप्त उपाय

Trending news