सीपी ठाकुर और बिंदेश्वर पाठक समेत बिहार की 7 विभूतियों को मिला पद्म पुरस्कार, CM नीतीश ने दी बधाई
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2079173

सीपी ठाकुर और बिंदेश्वर पाठक समेत बिहार की 7 विभूतियों को मिला पद्म पुरस्कार, CM नीतीश ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए गए लोगों को बधाई दी है.

(फाइल फोटो)

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए गए लोगों को बधाई दी है. भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार नीतीश ने बिहार के दिवंगत बिंदेश्वर पाठक को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है. 

मुख्यमंत्री ने बिहार के ही डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण, शिवम पासवान एवं शांति देवी पासवान (पति-पत्नी), अशोक कुमार विश्वास, राम कुमार मल्लिक को कला के क्षेत्र में तथा सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिए जाने की घोषणा पर अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. 

पद्म भूषण पुरस्कार विजेता हैं:

गुजराती पत्रकार होर्मुसजी एन. कामा (पत्रकारिता, साहित्य), डॉ. अश्विन बी. मेहता (चिकित्सा), पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाइक (सार्वजनिक मामले), दत्तात्रय ए. मालू (कला), लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी के अनुभवी संगीत निर्देशक प्यारेलाल शर्मा (कला), और गुजराती पत्रकार कुंदन व्यास (पत्रकारिता, साहित्य).

पद्मश्री सम्मान:

उदय वी. देशपांडे (खेल), डॉ. मनोहर के. डोले (चिकित्सा), ज़हीर आई. काज़ी (साहित्य, शिक्षा), डॉ. चन्द्रशेखर एम. मेश्राम (चिकित्सा), कल्पना मोरपारिया (व्यापार) , उद्योग) और शंकर बाबा पुंडलिकराव पापलकर (सामाजिक कार्य). दो युगल विजेताओं सहित कुल 132 पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री शामिल हैं.

सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम. फातिमा बीवी (मरणोपरांत), अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राम नाइक, गायिका उषा उथुप और तमिल अभिनेता और डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत (मरणोपरांत) समेत 22 को पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा. कुल 110 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा. समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न की घोषणा पहले ही की जा चुकी है.

 

(इनपुट भाषा के साथ)

Trending news