Bihar GK Quiz: बिहार के निवासियों को किस प्राचीन ग्रंथ में कहा गया है ‘कीकट’? जानिए ऐसे 10 ऐतिहासिक सवालों के जवाब
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2061584

Bihar GK Quiz: बिहार के निवासियों को किस प्राचीन ग्रंथ में कहा गया है ‘कीकट’? जानिए ऐसे 10 ऐतिहासिक सवालों के जवाब

आप बिहार को कितना समझते और जानते हैं. कितना आप बिहार के साथ देश से जुड़े इतिहास को जानते हैं. आप अगर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप क्या इन सारे सवालों के जवाब जानते हैं. शायद आप नहीं जानते होंगे.

फाइल फोटो

Bihar GK Quiz: आप बिहार को कितना समझते और जानते हैं. कितना आप बिहार के साथ देश से जुड़े इतिहास को जानते हैं. आप अगर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप क्या इन सारे सवालों के जवाब जानते हैं. शायद आप नहीं जानते होंगे. ऐसे में हम आपको बिहार के इतिहास से जुड़े 10 सवाल और उसके जवाब बताएंगे जिसको जानकर आपको लगेगा कि इसकी जानकारी आपके लिए कितनी जरूरी थी. इन सवालों से आपको प्रतियोगिता परीक्षा में भी रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा. ऐसे में हम केवल आपसे सवाल नहीं करेंगे इन सवालों के जवाब भी आपके सामने रखेंगे. 

1. आपको पता है कि बिहार के निवासियों को किस प्राचीन ग्रंथ में ‘कीकट’ कहा गया?

 उत्तर-  ऋग्वेद

2. बिहार का कौन सा स्थान ईसा पूर्व छठी शताब्दी में विश्व के पहले गणतंत्रात्मक व्यवस्था का केंद्र था? 

उत्तर- वैशाली 

3. यूनानी राजदूत मेगस्थनीज बिहार के किस राजा के दरबार में रहता था?

उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य

4. नंद वंश के शासक घनानंद को किसने पराजित किया था? 

उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य

5. बिहार के दरभंगा का नाम किसने बदलकर ‘तुगलकपुर’ रख दिया था?

उत्तर- मोहम्मद बिन तुगलक

6. बिहार शरीफ किसके शासन काल में बिहार की राजधानी थी? 

उत्तर- तुगलक 

7. भारत के महान ज्योतिषाचार्य ‘आर्यभट्ट’ का संबंध बिहार के किस नगर से है? 

उत्तर- पाटलिपुत्र (पटना)

8. बिहार में स्थित विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय को किस शासक ने नष्ट करनेवाला किया था? 

उत्तर- बख्तियार खिलजी

9. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसके प्रयासों से हुई थी? 

उत्तर- कुमारगुप्त प्रथम

10. बुद्ध की सबसे प्राचीनतम मूर्ति बिहार के किस हिस्से से मिली है? 

उत्तर- बोधगया

ये भी पढ़ें- रोजगार मतलब नीतीश या तेजस्वी, राजद के बयान से सब समझ में आ जाएगा!

Trending news