यूपी की अभिनेत्रियों का भोजपुरी में बढ़ रहा दबदबा, जानिए कौन-कौन इस राज्य से रखती हैं ताल्लुक
Advertisement

यूपी की अभिनेत्रियों का भोजपुरी में बढ़ रहा दबदबा, जानिए कौन-कौन इस राज्य से रखती हैं ताल्लुक

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियों का जलवा किसी से भी कम नहीं हैं, बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को ग्लैमर के मामले में भोजपुरी की अभिनेत्रियों ने पीछे छोड़ दिया है. भोजपुरी की अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा रखा है.

(फाइल फोटो)

पटना : भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियों का जलवा किसी से भी कम नहीं हैं, बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को ग्लैमर के मामले में भोजपुरी की अभिनेत्रियों ने पीछे छोड़ दिया है. भोजपुरी की अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा रखा है. ऐसे में भोजपुरी अभिनेत्रियों के जलवे को देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं. आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में यूपी की अभिनेत्रियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में हम भोजपुरी की कुछ सुपरहिट अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे कि आखिर वह कहां से ताल्लुक रखती हैं. उनका जन्म किस राज्य में हुआ. 

आम्रपाली दुबे  
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को भोजपुरी सिनेमा की जान कहा जाता है. आम्रपाली का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ है. उनकी परवरिश मुंबई में हुई है. 

अंजना सिंह
भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक के नाम से मशहूर अंजना सिंह को चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है, अंजना सिंह हाल में अपने पूर्व पति यश कुमार और निधि झा की शादी को लेकर खूब चर्चा में रहीं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुआ है. 

चांदनी सिंह 
भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के जरिए भोजपुरी में धमाल मचानेवाली चांदनी सिंह  उत्तर प्रदेश में जौनपुर के थाने गड्डी गांव की रहने वाली हैं. 

पूनम दूबे
भोजपुरी सिनेमा की फिटनेस फ्रिक के नाम से मशहूर पूनम दुबे  का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ है.

निधि झा
भोजपुरी सिनेमा की लुलिया गर्ल के नाम से मशहूर निधि झा को कौन नहीं जानता है. निधि का जन्म बिहार के समस्तीपुर में हुआ है. 

स्मृति सिन्हा 
भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन के नाम से जानी जानेवाली स्मृति सिन्हा किसी पहचान की मोहताज नहीं है, पवन सिंह के साथ रिश्तों को लेकर वह अभी खूब चर्चा में हैं. बता दें कि स्मृति सिन्हा का जन्म दुमका, झारखंड में हुआ है. 

अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्री अक्षरा सिंह को कौन नहीं जानता है, उसका जन्म मुंबई में हुआ है. 

रानी चटर्जी 
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन और सुपरहॉट अभिनेत्री रानी चटर्जी का जन्म मुंबई से सटे वसई में हुआ. 

पाखी हेगड़े
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट अभिनेत्री पाखी हेगड़े किसी पहचना की मोहताजी नहीं है. वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली है लेकिन इनका जन्म मुंबई से सटे वसई में हुआ है. 

मोनालिसा 
मोनालिसा भोजपुरी की एक जमाने की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक रही हैं. उनका जन्म कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ है. 

ये भी पढ़ें- इंटरनेट पर छाया एक्ट्रेस अंजना सिंह का खुमार, तस्वीरें वायरल

Trending news