फिर गहराया पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद, अब दोनों ने पार की सारी हदें
Advertisement

फिर गहराया पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद, अब दोनों ने पार की सारी हदें

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव को चाहनेवाले करोड़ों की संख्या में दर्शक हैं. दोनों का जलवा भोजपुरी दर्शकों के बीच जमकर चलता है. बता दें कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के फैन फॉलोइंग भी इन दोनों के बीच होनेवाले विवाद में एक दूसरे के साथ खड़े हो जाते हैं.

(फाइल फोटो)

पटना : भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव को चाहनेवाले करोड़ों की संख्या में दर्शक हैं. दोनों का जलवा भोजपुरी दर्शकों के बीच जमकर चलता है. बता दें कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के फैन फॉलोइंग भी इन दोनों के बीच होनेवाले विवाद में एक दूसरे के साथ खड़े हो जाते हैं. इन दोनों के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच विवाद लगातार होता रहा है.

एक समय पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों अच्छे दोस्त थे. दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्में साथ की है. फिर अक्षरा सिंह के साथ खेसारी लाल यादव की फिल्में आनी शुरू हुईं और पवन सिंह और खेसारी का विवाद भी यहीं से शुरू हुआ. फिर पवन और अक्षरा एक साथ आए तो यह विवाद थम गया. इसके बाद पवन और अक्षरा के रिश्तों में खटास आई तो खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर बढ़कर अक्षरा का साथ दिया और दोनों के बीच विवाद भी गहरा हो गया. 

खेसारी और पवन सिंह के बीच इससे पहले हुए विवाद ने भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को दो खेमे में बांट दिया. अब एक बार फिर दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है. पहले दोनों स्टारडम की वजह से एक दूसरे से लड़ रहे थे अब यह विवाद सारी हदों को तोड़ते हुए दोनों की मर्दनगी चेक करने के पैमाने तक पहुंच गया है. साल 2023 की शुरुआत के साथ ये विवाद और गहरा हो गया है. बता दें कि खेसारी लाल यादव ने एक इवेंट में बिना नाम लिए कहा कि वह हर 9 महीने में सोहर गवा सकते हैं. इसी बात को लोगों ने समझ लिया कि वह सीधे तौर पर बिना नाम लिए पवन सिंह पर निशाना साध रहे थे. 

बक्सर में एक निजी कार्यक्रम में आए खेसारी लाल यादव ने यहां मंच से कहा कि ‘हम असली मर्द हईं… चाहीं त हर 9 महीना पर सोहर गवा सकी ला, उनका में दम हो त ओहूं बजवा लें… वो मर जाएंगे तो भी सोहर नहीं गवा सकते हैं’. 

बता दें कि इस के पहले खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को लेकर बयान दिया था और कहा था कि वरह हीरोईन के साथ अंकल जैसे दिखते हैं. जिसके जवाब में पवन सिंह ने कहा था कि खेसारी लाल यादव अभी बच्चा हैं. अभी उनका जन्म हुआ है और वो संवरी (नवजात के जन्म वाला कमरा) में हैं. बता दें कि इसी का जवाब खेसारी लाल यादव ने मंच से दिया ऐसा माना जा रहा है. 

खेसारी लाल यादव का यह बयान आग की तरह फैल गया है. बता दें कि अब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जारी इस जुबानी जंग में उनके चाहनेवाले भी कुद गए हैं और दोनों के चाहनेवाले अपने अपने पसंदीदा स्टार का समर्थन कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- केसीआर ने नीतीश कुमार को किया फोन, मिलने जाएंगे ललन सिंह, क्या एकजुट होगा विपक्ष?

Trending news