भोजपुरी फिल्म राजाराम के 52 सेकंड के टीजर को देखकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का छूट जाएगा पसीना!
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2461326

भोजपुरी फिल्म राजाराम के 52 सेकंड के टीजर को देखकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का छूट जाएगा पसीना!

Bhojpuri Film Raja Ram: खेसारी लाल यादव की फिल्म राजा राम का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा कर रख दिया है. यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इस भोजपुरी फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड और साउथ सिनाम को टक्कर देने वाला है.  

भोजपुरी फिल्म राजाराम का टीजर

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Film Raja Ram: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के बारे में आम तौर पर कहा जाता है कि यहां पर एक जैसी ही फिल्मों का निर्माण होता है. सभी फिल्मों की सेम कहानी होती है और एक ही थीम पर बनाई जाती है. मगर, रुकिए जरा! क्या आपने भोजपुरी फिल्म राजा राम का टीजर देखा. नहीं देखा तो फिर ऐसा कैसे सोच और कह सकते हैं, क्योंकि इस बार खेसारी लाल यादव की फिल्म राजा राम जिस कहानी पर बनती हुई दिखाई दे रही है शायद आजतक किसी भी फिल्म इंडस्ट्री ने सोचा भी नहीं है. बनाने की तो दूर की बात है!

अब आप ऐसा सोच रहे होंगे कि भाई भोजपुरी वालों ने ऐसा क्या बना दिया? जिसकी चर्चा चारों तरफ होने लगी. ये जानने से पहले आपको खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म राजा राम का टीजर एक बार जरूर देखना चाहिए. जब आप इस फिल्म का टीजर देख लेंगे तो फिर आपके मन के सारे सवाल के जवाब भी मिल जाएंगे और भोजपुरी फिल्मों के प्रति नजरिया भी बदल जाएगा, क्योंकि कंसेप्ट ही कुछ ऐसा है.

भोजपुरी फिल्म राजा राम के टीजर में कहानी पूरी तरह से पता तो नहीं चलती है, लेकिन हां इतना जरूर मालूम होता है कि कांटेंट में दम है. सबसे यूनिक कांटेंट लेकर इस बार भोजपुरी फिल्म मेकर्स आए हैं. जो सभी लोगों को पसंद आएगा. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अब चर्चा होने लगी है कि प्रभु राम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में इतनी जबरदस्त फिल्म आने वाली है कि बॉलीवुड और साउथ सिनेमा सोच भी नहीं सकता है!

खेसारी लाल यादव की नई फिल्म राजा राम का टीजर 5 अक्टूबर, 2024 दिन शनिवार को रिलीज किया गया है. फिल्म राजा राम का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. दर्शक टीजर की खूब तारीफ कर रहें हैं. भोजपुरी फिल्म राजा राम का टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

यह भी पढ़ें:बॉलीवुड को पवन सिंह पसंद हैं! आई नहीं के बाद चुम्मा, मचा कर रखा है बवाल

फिल्म की स्टार कास्ट को जानिए
खेसारी लाल यादव, सपना चौहान, राहुल शर्मा, अर्या बब्बर, आकांशा पुरी, नम्रता मल्ल, सोनिका गोडवा, संजय महानंद, अमित शुक्ला, सुबोध सेठ, विनोद मिश्रा, दीपक सिन्हा,  रोहित सिंह मटरू, के के गोस्वामी, संजय महानंद, जेपी सिंह, संजीव मिश्रा, डॉ. यादवेन्द्र यादव, सी पी भट्टा, शम्भू राणा, नरेंद्र श्रीवास्तव, अरविन्द तिवारी, श्याम नारायण श्रीवास्तव और राज मौर्य ने काम किया है.

यह भी पढ़ें:'दारू पी लिया और...', पवन सिंह के बारे में ये क्या बोल गए तेजप्रताप यादव?

 

Trending news