Tv Actress Turns Bold: टीवी की संस्कारी बहू पर चढ़ी बोल्डनेस की खुमारी, बिकिनी पहन शेयर कर दी हद से ज्यादा बोल्ड फोटो
Advertisement

Tv Actress Turns Bold: टीवी की संस्कारी बहू पर चढ़ी बोल्डनेस की खुमारी, बिकिनी पहन शेयर कर दी हद से ज्यादा बोल्ड फोटो

टीवी की संस्कारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी की लेटेस्ट फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी पहनकर पूल में नजर आ रही हैं.

 

दिव्यांका त्रिपाठी

Tv Actress Turns Bold: टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने संस्कारी बहू की इमेज से लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि वो शो ऑफ एयर होने के बाद भी उन्हें भूल नहीं पाए. इन्हीं हसीनाओं में से एक एक्ट्रेस का नाम दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) है. दिव्यांका इन दिनों पति और एक्टर विवेक दहिया संग मालदीव में वकेशन एन्जॉय कर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पूल के अंदर की ऐसी फोटो शेयर कर दी है जिसे देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी रह गईं. एक्ट्रेस की पूल के अंदर की फोटो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो रही है. 

पूल के अंदर उतरीं दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपनी लेटेस्ट फोटो में पूल के अंदर नजर आ रही हैं. तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं. सामने वाइन का गिलास रखा है और नीला समंदर एक्ट्रेस की इस फोटो में चार चांद लगा रहा है. तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बालों को बांधे हुए कैमरे के सामने पोज देती हुई दिखाई दीं. इस वकेशन की दिव्यांका ने कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की जिसमें वो विवेक संग नजर आईं.

 

 

बिकिनी पहने आईं नजर

इस तस्वीर में टीवी की संस्कारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी पूल के अंदर ब्लैक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा- 'संडे स्पेशल.' 

 

 

कई दिनों से हैं वकेशन पर 

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की 8 जुलाई को एनिवर्सरी थी. तब ये टीवी के पॉवर कपल विवेक और दिव्यांका मालदीव में एक साथ वकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. इसके साथ ही लगातार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

इशि मां का रोल हुआ था खूब फेमस 

'ये है मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने इशिता भल्ला यानी कि इशि मां का रोल निभाया था. इस सीरियल ने दिव्यांका की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी. ये शो तो कई साल पहले ऑफ एयर हो गया लेकिन दिव्यांका आज भी घर-घर में मशहूर हैं. 

 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर 

Trending news