Advertisement
photoDetails1hindi

Priyanka Chopra Photos: आई और छा गई देसी क्वीन...चलाया ऐसा जादू फैशन के जलवे देख निहाल हुए फैंस

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को ही मुंबई पहुंचीं और यहां पहुंचते ही एक बार फिर फैंस के दिलों में छाने की तैयारी उन्होंने पूरी कर ली. कम से कम हसीना का ये अंदाज देखकर तो ये बात कही ही जा सकती है.  

अबानी फैमिली के इवेंट पर पहुंचीं प्रियंका

1/5
अबानी फैमिली के इवेंट पर पहुंचीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने भारत आते ही सबसे पहले अंबानी फैमिली के फंक्शन में शिरकत की. नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह के मौके पर प्रियंका पहुंचीं तो हसीना का अंदाज देख फैंस भी दंग रह गए. हमेशा की तरह प्रियंका छाने वाले अंदाज में पहुंचीं.

बोल्ड अंदाज में दिखाए तेवर

2/5
बोल्ड अंदाज में दिखाए तेवर

प्रियंका ने इस खौस मौके पर ट्रांसपेरेंट बोल्ड और ग्लैमरस ड्रेस पहनी जिसमे हसीना ने हुस्न के जलवे खूब दिखाए. प्रियंका ने इस इवेंट को पति निक जोनस के साथ अटेंड किया. प्रियंका ने जैसे ही एंट्री ली तो पैपराजी ने उनके नाम का शोर खूब मचाया. झिलमिलाती ड्रेस में हसीना खूब लगीं.

भारत आते ही लूट ली महफिल

3/5
भारत आते ही लूट ली महफिल

हालांकि कुछ लोगों को प्रियंका का ये अंदाज रास नहीं आया क्योंकि उन्हें प्रियंका का ये लुक मेट गाला इवेंट जैसा लगा. लिहाजा सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें साड़ी पहन लेने की सलाह दे डाली. इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा- उर्फी को सुधरने नहीं देंगे ये लोग. प्रियंका काफी स्टाइलिश हैं और अपने स्टाइल से वो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं.

क्या परिणीति की शादी के लिए पहुंची हैं मुंबई

4/5
क्या परिणीति की शादी के लिए पहुंची हैं मुंबई

कहा जा रहा है कि प्रियंका परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए खासतौर से भारत आई हैं. इन दिनों परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की खबरें खूब हवा में हैं. हालांकि इन बातों में कितना सच है वो कुछ समय बाद खुद ही पता चल जाएगा.

 

अंदाज से उड़ाए होश

5/5
अंदाज से उड़ाए होश

खैर उससे पहले हसीना ने अबांनी के फंक्शन में शिरकत की और लाइमलाइट बंटोर ली. वैसे सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इस इवेंट में पहुंचे थे. कियारा-सिद्धार्थ से लेकर दीपिका-रणवीर तक इस इवेंट में शानदार अंदाज में दिखाई दिए.

ट्रेन्डिंग फोटोज़