GATE 2023: जानें किस दिन जारी होगी Answer Key और कब होगा Result का ऐलान
Advertisement

GATE 2023: जानें किस दिन जारी होगी Answer Key और कब होगा Result का ऐलान

GATE 2023: उम्मीदवारों को उनकी गेट 2023 की आंसर शीट 15 फरवरी को आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

GATE 2023: जानें किस दिन जारी होगी Answer Key और कब होगा Result का ऐलान

GATE 2023: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी (IIT) कानपुर, जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा की आंसर की (Answer Key) जारी करेगा. सूचना बुलेटिन के अनुसार, गेट 2023 की आंसर की 21 फरवरी को जारी की जाएगी, जबकि उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं gate.iitk.ac.in पर 15 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएंगी. बता दें आज 12 जनवरी को गेट 2023 की परीक्षा समाप्त हो जाएगी. वहीं GATE 2023 के रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे, लेकिन उम्मीदवार 21 मार्च, 2023 से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

GATE 2023: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखें

1. गेट 2023 परीक्षाएं - फरवरी 4,5,11, 12, 2023
2. आवेदन पोर्टल पर उम्मीदवार की प्रतिक्रिया उपलब्ध होने की तारीख - 15 फरवरी, 2023
3. आवेदन पोर्टल पर आंसर की उपलब्ध होने की तारीख - 21 फरवरी, 2023
4. आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय - 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक
5. गेट 2023 के रिजल्ट जारी होने की तारीख - 16 मार्च, 2023
6. उम्मीदवारों द्वारा स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की तारीख - 21 मार्च, 2023

GATE 2023 Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें गेट 2023 की आंसर की
1. आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए "GATE 2023 Answer Key" के लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद आप अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें.
4. आपकी GATE 2023 आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
5. आप इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें.

Trending news