Quiz: चीन के रोवर से चंद्रमा पर कितना दूर है भारत का प्रज्ञान रोवर?
Advertisement
trendingNow11846104

Quiz: चीन के रोवर से चंद्रमा पर कितना दूर है भारत का प्रज्ञान रोवर?

GK Question In Hindi: भारत का प्रज्ञान रोवर छह पहियों वाला है. चीन का युतु-2 रात होने पर स्लीप मोड में चला जाता है.

Quiz: चीन के रोवर से चंद्रमा पर कितना दूर है भारत का प्रज्ञान रोवर?

Interesting GK Questions: जनरल नॉलेज की जब बात आती है तो यह अलग अलग फील्ड के लिए अलग होती है. अगर आप 10वीं के लेवल का एग्जाम देने जा रहे हैं तो उसमें जीके का लेवल अलग होगा और आप ग्रेजुएशन लेवल का कोई एग्जाम देने जा रहे हैं तो उसमें जनरल नॉलेज का लेवल अलग होगा. भारत का रोवल चांद पर है और वह चांद के बारे में अलग अलग स्टडी कर रहा है. दुनिया के एलीट स्पेस क्लब में अमेरिका, चीन और सोवियत संघ थे, लेकिन अब इसमें भारत की एंट्री हो गई है. आज हम आपको भारत के प्रज्ञान रोवल और चीन के युतु-2 रोवल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

सवाल 1 - क्या है जो चांद पर पहली बार हो रहा?
जवाब 1 - शायद पहली बार है जब चांद पर दो रोवर एक्टिव हैं?

सवाल 2 - विक्रम लैंडर से कितनी दूर तक जा सकता है प्रज्ञान रोवर?
जवाब 2 - विक्रम लैंडर से यह डायरेक्शन लेते हुए 500 मीटर तक चांद की सतह पर चल सकता है.

सवाल 3 - कैसे चांद पर पहुंचा था चीन का रोवर?
जवाब 3 - चीन का रोवल चीन के चांग'ई 3 लैंडर के जरिए चांद के ऑर्बिट में पहुंचा था.

सवाल 4 - चीन के रोवर की रेंज कितनी है?
जवाब 4 - इसकी रेंज 10 किमी है और यह 3 स्कॉयर किमी के एरिया को पृथ्वी के 90 दिनों में एक्सप्लोर कर सकता है.

सवाल 5 - चांद पर कब से काम कर रहा है चीन का रोवर?
जवाब 5 - चीन का रोवर 2019 से ही सतह पर काम कर रहा है.

सवाल 6 - चीन के रोवर से चंद्रमा पर कितना दूर है भारत का प्रज्ञान रोवर?
जवाब 6 - इन रोवर के बीच 1891 किमी की दूरी है। चांद पर क्रैश हुए चंद्रयान-2 का मलबा खोजने वाले शनमुगा सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी है.

Trending news