इस साल भारत में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये चीजें, यहां देखें Top 10 List
Advertisement

इस साल भारत में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये चीजें, यहां देखें Top 10 List

Most Searched Things on Google in India 2023: गूगल ने साल 2023 के टॉप सर्च की लिस्ट जारी कर दी है. आप इस साल भारत में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट यहां देख सकते हैं.

इस साल भारत में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये चीजें, यहां देखें Top 10 List

Top Google Search 2023 in India: साल 2023 खत्म होने से महज दो हफ्ते पहले, Google ने इस साल की टॉप सर्च चीजों की लिस्ट जारी की है, जो उन विषयों, प्रश्नों और रुचियों को दर्शाती हैं, जो भारत में लोगों द्वारा इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई. 'ईयर इन सर्च 2023' लिस्ट में सभी कैटेगरी शामिल हैं - समाचार, मनोरंजन, मीम्स, यात्रा, रेसिपी और बहुत कुछ. साल की सबसे अधिक खोजी गई घटना चंद्रयान-3 का लॉन्च था, जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया. यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर किसी देश की पहली सफल लैंडिंग थी.

यहां टॉप 10 घटनाओं की सर्च लिस्ट दी गई है, जिन्होंने भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच काफी रुचि पैदा की.

1. चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)
2. कर्नाटक इलैक्शन रिजल्ट (Karnataka Election Results)
3. इजराइल न्यूज (Israel News)
4. सतीश कौशिक (Satish Kaushik) 
5. बजट 2023 (Budget 2023)
6. तुर्की भूकंप (Turkey Earthquake)
7. अतीक अहमद (Atiq Ahmed)
8. मैथ्यू पेरी (Matthew Perry)
9. मणिपुर न्यूज (Manipur News)
10. ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट (Odisha Train Accident)

गूगल द्वारा जारी की गई लिस्ट से पता चलता है कि इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध ने भी उपयोगकर्ताओं का ध्यान खींचा है. बता दें कि 7 अक्टूबर को इजराइली क्षेत्र के अंदर हमास के गुर्गों द्वारा किए गए आश्चर्यजनक हमले के बाद यह युद्ध शुरू हुआ था.

वहीं, अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक और दुनियाभर में काफी पसंद की गई सीरीज 'फ्रेंड्स' के स्टार "मैथ्यू पेरी" की मौत भी इस लिस्ट में शामिल है.

Google ने 'ईयर इन सर्च 2023' के परिणामों को विभिन्न कैटेगरी में डिवाइड किया है, जिसमें इंटरनेट पर समाचार या घटनाओं की खोज करते समय लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्न भी शामिल हैं. चैटजीपीटी की क्वैरी, इंस्टाग्राम और यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में पूछे गए प्रश्नों ने इस लिस्ट जगह बनाई है. आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

1. G20 क्या है? (What is G20) 
2. यूसीसी क्या है? (What is UCC)
3. चैटजीपीटी क्या है? (What is ChatGPT)
4. हमास क्या है? (What is Hamas)
5. 28 सितंबर 2023 को क्या है? (What is on 28 September 2023)
6. चंद्रयान 3 क्या है? (What is Chandrayaan 3) 
7. इंस्टाग्राम में थ्रेड्स क्या है? (What is Threads in Instagram)
8. क्रिकेट में टाइम आउट क्या होता है? (What is timed out in cricket)
9. आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर क्या है? (What is impact player in IPL)
10. सेनगोल क्या है? (What is Sengol)

इसके अलावा 'कैसे करें' यानी "How to" की लिस्ट में त्वचा और बालों के लिए हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से होने वाले नुकसान को रोकने से लेकर घरेलू उपचार तक के बारे में प्रश्न शामिल थे. आप यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

1. घरेलू उपायों के जरिए त्वचा और बालों को धूप से होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं? (How to prevent sun damage for skin and hair with home remedies)
2. YouTube पर अपने पहले 5k फॉलोअर्स तक कैसे पहुंचें? (How to reach my first 5k followers on YouTube)
3. कबड्डी में अच्छा कैसे बनें? (How to get good at kabaddi) 
4. कार का माइलेज कैसे सुधारें? (How to improve car mileage)
5. शतरंज ग्रैंडमास्टर कैसे बनें? (How to become a chess grandmaster)
6. रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कैसे सरप्राइज करूं? (How to surprise my sister on Rakshabandhan)
7. प्यॉर कांजीवरम रेशम साड़ी की पहचान कैसे करें? (How to identify a pure Kanjivaram silk saree)
8. आधार से पैन लिंक कैसे चेक करें? (How to check pan link with Aadhar)
9. व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं? (How to create WhatsApp channel)
10. इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक कैसे पाएं? (How to get blue tick on Instagram)

इसके बाद खेलों में टॉप सर्च की लिस्ट है, जिसमें क्रिकेट का दबदबा रहा है, जो भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला खेल है.

1. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League)
2. क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup)
3. एशिया कप (Asia Cup) 
4. महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League)
5. एशियाई खेल (Asian Games) 
6. इंडियन सुपर लीग (Indian Super League)
7. पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League)
8. द एशेज (The Ashes) 
9. महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (Women's Cricket World Cup)
10. एसए20 (SA20)

Trending news