Khesari Lal Yadav ने इंटरनेट पर मचाया ऐसा धमाल, देखते ही देखते लाखों व्यूज ले गया भोजपुरी गाना
Advertisement

Khesari Lal Yadav ने इंटरनेट पर मचाया ऐसा धमाल, देखते ही देखते लाखों व्यूज ले गया भोजपुरी गाना

Khesari Lal Yadav Naya Gaana: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. खेसारी का गाना रिलीज होने के कुछ ही दिनों में 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है.

खेसारी लाल यादव

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए गाने ने तो गर्दा ही उड़ा दिया है. खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav Naya Gana) का गाना 'आरा में' इंटरनेट की दुनिया में इतना पसंद किया जा रहा है कि रिलीज होने के दो दिनों में इसे 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खेसारी और शिल्पी राज (Khesari and Shilpi Raj Songs) के नए गाने को भोजपुरी फैंस से खूब प्यार मिल रहा है. 

खेसारी के नए गाने ने मचाया तहलका! 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav New Song) के नए गाने 'आरा' के वीडियो में सुपरस्टार और दिव्या रलहान जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाते नजर आ रहे हैं. 'आरा' सॉन्ग में खेसारी और दिव्या का डांस खूब मजेदार है. नए भोजपुरी गाने (Naya Bhojpuri Gana) के वीडियो में खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav Movies) क्लीन शेव होकर टपोरी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. वह गुंडा बनकर अपनी प्रेमिका की शादी में पहुंच जाते हैं और वहां खूब हंगामा मचाते नजर आ रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस दिव्या दुल्हन के जोड़े में कमाल की केमिस्ट्री खेसारी के साथ दिखा रही हैं. 

बता दें, नए भोजपुरी गाने 'आरा में' (Bhojpuri Songs) के लिरिक्स गोली यादव ने लिखे हैं, साथ ही म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. 'आरा' गाने को कंपोज शुभम तिवारी ने किया है. साथ ही गाने के वीडियो को टीम संजू ने तैयार किया है. आरा सॉन्ग वीडियो का एडिंटिंग पी शुभम बाबू ने किया है. वहीं डांस कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है.  

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news