Holi पर तीन साल से Khesari Lal Yadav का ये गाना उड़ा रहा है गर्दा, अब तक मिल चुके हैं 33 करोड़ व्यूज!
Advertisement

Holi पर तीन साल से Khesari Lal Yadav का ये गाना उड़ा रहा है गर्दा, अब तक मिल चुके हैं 33 करोड़ व्यूज!

Khesari Lal Yadav Holi Gana: होली से पहले एक बार फिर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है. हाल ही में खेसारी का भतीजवा के मौसी जिंदाबाद यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

खेसारी लाल यादव

Bhojpuri Holi Songs: होली (Holi 2023) के त्योहार आने वाला है और ऐसे में भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) की बात ना की जाए तो रंगों के त्योहार का भी फीका-फीका लगता है. होली के आने से एक महीना पहले ही कई भोजपुरी गीत (BHojpuri Holi Songs) रिलीज होने शुरू हो जाते हैं लेकिन पिछले तीन सालों से खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' लगातार गर्दा उड़ा रहा है. खेसारी लाल (Khesari Lal Songs) के इस गाने को अब तक 33 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

खेसारी लाल के गाने ने उड़ाया गर्दा! 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका (Khesari and Antara Singh Priyanka) का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. यह भोजपुरी गाना (New Holi Bhojpuri Songs) तीन साल पहले 2020 में होली से पहले रिलीज हुआ था लेकिन सोशल मीडिया पर अब तक ट्रेंड कर रहा है. खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka Songs) के इस गाने को अब तक 33 करोड़ 70 लाख से भी ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है.  

भोजपुरी गाने के वीडियो में खेसारी लाला यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Ganag) सफेद कुर्ता पहनकर जमकर अपनी हीरोइन अनीशा पांडे के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Holi Gana) का यह होली गीत एक बार फिर रंगों के त्योहार के आने से पहले ट्रेंड होने लगा है. खेसारी लाल का होली सॉन्ग भतीजवा के मौसी जिंदाबाद के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक कंपोज करने का काम श्याम सुंदर ने किया है. 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news