Akanksha Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री में था आकांक्षा के नाम का जलवा, कमाई के मामले में भी कम नहीं था रुतबा!
Advertisement
trendingNow11627354

Akanksha Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री में था आकांक्षा के नाम का जलवा, कमाई के मामले में भी कम नहीं था रुतबा!

Akanksha Dubey Net Worth: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) बेहद ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई हैं. एक्ट्रेस अपने गानों और अदाकारी को लेकर इंडस्ट्री में खूब पॉपुलर थीं. 

आकांक्षा दुबे

Akanksha Dubey Total Income: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का अचानक इस दुनिया से विदा ले लेना हर किसी को परेशान कर दे रहा है. आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Death) के निधन की खबर से पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. आकांक्षा (Akanksha Dubey Age) ने महज 24 साल की उम्र में नाम और शोहरत दोनों कमा लिए थे. वह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ भी काम कर चुकी थीं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आकांक्षा (Akanksha Dubey Songs) एक बड़ा नाम बन चुकी थीं, वह एक फिल्म के लाखों चार्ज करती थीं. 

खूब मेहनती थीं आकांक्षा दुबे! 

रिपोर्ट्स की मानें तो खूब नाम और काम पा रहीं आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Movies) एक फिल्म के लिए अब 2 लाख रुपए फीस लेने लग गई थीं. आकांक्षा दुबे जमकर काम करती थीं, वह एक महीने में करीबन 60 से 70 हजार कमा लेती थीं. आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Net Worth) की नेटवर्थ की बात करें तो अब वह अपने दम पर करीब 25 से 35 लाख की कुलसंपत्ति जोड़ चुकी थीं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@akankshadubey_official)

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Monthly Income) ने हाल ही में पवन सिंह के साथ गाना भी शूट किया था. आकांक्षा का पवन सिंह (Akanksha Dubey and Pawan Singh Song) के साथ गाना 'आरा में हारा' अभी रिलीज नहीं हुआ है, रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती रात तो आकांक्षा अपने नए गाने की प्रमोशन करती दिख रही थीं. 

मिर्जापुर से मुंबई का सफर किया था तय!

महज 24 साल की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Family) ने बहुत कम उम्र में फिल्मी जगत में नाम कमा लिया था. मिर्जापुर से लेकर मुंबई का सफर तय करके एक्ट्रेस ने खूब सारे फैंस बना लिए थे लेकिन उनके निधन की खबर ने सभी फैंस और परिवार वालों को झकझोर दिया है.  

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news