Durga Ashtami 2023: इस महाअष्‍टमी इन लोगों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, ग्रहों का महासंयोग देगा बंपर धन
Advertisement

Durga Ashtami 2023: इस महाअष्‍टमी इन लोगों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, ग्रहों का महासंयोग देगा बंपर धन

Maha Ashtami 2023 Shubh Yog: नवरात्रि की अष्‍टमी को हिंदू धर्म में बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है. इसलिए इसे महाअष्‍टमी कहा जाता है. इस बार चैत्र नवरात्रि की महाअष्‍टमी पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है. 

फाइल फोटो

Durga Ashtami 2023 in Hindi: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं और 30 मार्च तक चलेंगी. वहीं 29 मार्च, बुधवार को अष्‍टमी तिथि रहेगी. इस तरह महाअष्‍टमी का हवन-कन्‍या पूजन 29 मार्च, बुधवार को किया जाएगा. साथ ही इस महाअष्‍टमी पर बेहद शुभ ग्रह-संयोग बन रहे हैं, जो लोगों के जीवन पर बड़ा असर डालेंगे. 

महाअष्‍टमी पर ग्रहों का महासंयोग 

30 साल बाद चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों का महासंयोग बन रहा है. 30 साल बाद नवरात्रि की महाअष्‍टमी पर शनि अपनी स्‍वराशि कुंभ में रहेंगे. वहीं 12 साल बाद गुरु अपनी स्‍वराशि मीन में मौजूद रहेंगे. इससे महाअष्टमी पर केदार, हंस, मानव्य और महाभाग्‍य जैसे राजयोगों का महासंयोग बन रहा है. महाअष्‍टमी पर एक साथ 4 राजयोग बनना कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ फल देगा. 

मिथुन राशि: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ फल देगी. इन लोगों के प्रेम जीवन में बाहर आ सकती है. सिंगल जातकों को पार्टनर मिल सकता है. नौकरी-व्‍यापार में उन्‍नति और लाभ मिल सकता है. 

कर्क राशि: ये महाअष्‍टमी कर्क राशि वालों को मान-सम्‍मान, पद-पैसा काफी कुछ देगी. नई नौकरी मिलेगी. प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलेगा. धन लाभ होगा. जीवन में खुशियां रहेंगी. 

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को महाअष्‍टमी पर बन रहा ग्रहों का महासंयोग खूब उन्‍नति देगा. नौकरी करने वालों को पदोन्‍नति और सैलरी में बढ़ोतरी मिल सकती है. बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा. व्‍यापारी बड़ा मुनाफा कमाएंगे. 

मीन राशि: मीन राशि वालों को यह राजयोग पद-पैसा, मान-सम्‍मान देंगे. नौकरी करने वालों को बड़ा पद मिल सकता है. कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष शुभ है.  

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल
 

 

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news