RCB IPL 2023 Schedule: मुंबई के खिलाफ खिताब का सूखा मिटाने उतरेंगे कोहली, देखें कैसी है आरसीबी की पूरी टीम और शेड्यूल

RCB IPL 2023 Schedule: आईपीएल 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसमें पहली बार खिताब जीतने की चाह में लगी हुई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 2 अप्रैल से अपने कैंपेन का आगाज करेगी. हालांकि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में आरसीबी की टीम की चुनौती आसान नहीं होगी और उसे अपने पहले ही मैच में 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना करना होगा.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 18, 2023, 12:43 PM IST
  • खिताब का सूखा मिटाना चाहेगी आरसीबी
  • चैम्पियन्स के ग्रुप में है आरसीबी की टीम
RCB IPL 2023 Schedule: मुंबई के खिलाफ खिताब का सूखा मिटाने उतरेंगे कोहली, देखें कैसी है आरसीबी की पूरी टीम और शेड्यूल

RCB IPL 2023 Schedule: आईपीएल 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसमें पहली बार खिताब जीतने की चाह में लगी हुई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 2 अप्रैल से अपने कैंपेन का आगाज करेगी. हालांकि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में आरसीबी की टीम की चुनौती आसान नहीं होगी और उसे अपने पहले ही मैच में 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना करना होगा.

खिताब का सूखा मिटाना चाहेगी आरसीबी

फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. पिछले सीजन आरसीबी की टीम को दूसरे क्वालिफायर से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बाहर का रास्ता दिखाया था.

चैम्पियन्स के ग्रुप में है आरसीबी की टीम

आरसीबी की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है जिसमें उसके अलावा डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस, 4 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स, एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम भी शामिल है. आइये एक नजर आईपीएल 2023 में आरसीबी की पूरी टीम और उसके शेड्यूल पर डालते हैं.

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा शेड्यूल

⦿ मैच 1: 2 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे IST)

⦿ मैच 2: 6 अप्रैल, 2023 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता (शाम 7:30 IST)

⦿ तीसरा मैच: 10 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ चौथा मैच: 15 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ मैच 5: 17 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े सात बजे IST)

⦿ मैच 6: 20 अप्रैल, 2023 - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मोहाली (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ मैच 7: 23 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ मैच 8: 26 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे IST)

⦿ मैच 9: 1 मई, 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ (शाम 7:30 बजे IST)

⦿ 10वां मैच: 6 मई, 2023 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे IST)

⦿ 11वां मैच: 9 मई, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई (शाम 7:30 बजे IST)

⦿ 12वां मैच: 14 मई, 2023 - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जयपुर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ मैच 13: 18 मई, 2023 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, हैदराबाद (शाम 7:30 IST)

⦿ मैच 14: 21 मई, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे IST)

आईपीएल 2023 के लिये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), फिन एलेन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, सोनू यादव, मनोज भांडगे, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, सिद्दार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, डेविड विली (इंग्लैंड), अविनाश सिंह, राजन कुमार, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा.

इसे भी पढ़ें- SRH IPL 2023 Schedule: बिना विलियमसन राजस्थान से भिड़ेगी हैदराबाद, देखें कैसी है सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम और शेड्यूल

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़