June Rashi Parivartan 2023: जून में महत्वपूर्ण ग्रहों की बदल रही चाल, इन राशियों को मिलेगी विशेष कृपा

June Rashi Parivartan 2023: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. प्रत्येक ग्रह विशिष्ट गुणों और ऊर्जाओं से संपन्न होते हैं जो मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करते हैं.  जून 2023 में 3 प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं.

Written by - Manish Pandey | Last Updated : Jun 1, 2023, 03:03 PM IST
  • जून में 5 ग्रहों की बदल रही चाल
  • इन राशियों को मिलेगी विशेष कृपा
June Rashi Parivartan 2023: जून में महत्वपूर्ण ग्रहों की बदल रही चाल, इन राशियों को मिलेगी विशेष कृपा

June Rashi Parivartan 2023 वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. प्रत्येक ग्रह विशिष्ट गुणों और ऊर्जाओं से संपन्न होते हैं जो मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करते हैं.  जून 2023 में 3 प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इनकी चाल कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतिपूर्ण साबित होगी. आइए जानते हैं कि ये गोचर कब होने जा रहा है.

ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण वृष राशि के जातकों के लिए जून का महीना अनुकूल रहने वाला है. इस अवधि के दौरान मिथुन राशि के जातकों के लिए नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. जबकि सिंह राशि के जातकों को जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. धनु राशि के जातकों के लिए जून साहस और पराक्रम में वृद्धि कराने वाला होगा.

बुध का वृष राशि में गोचर
7 जून 2023 को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर बुद्धि से जुड़ा ग्रह बुध वृष राशि में गोचर करेगा.

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर
15 जून 2023 को शाम 6 बजकर 07 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे.

कुंभ राशि में शनि वक्री 
17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर शनि वक्री अवस्था में  अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे.

वृष राशि में बुध अस्त 
संचार का ग्रह बुध 19 जून 2023 को रात 11 बजकर 58 मिनट पर वृष राशि में अस्त होंगे.

बुध का मिथुन राशि में गोचर
बुध 24 जून 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर  मिथुन राशि में गोचर करेंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

यह भी पढ़ें- People Born In June: जून में पैदा लोगों में होते हैं ये खास गुण, जानें कैसा होता है स्वभाव

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़