Glowing Skin: चेहरे पर Jacqueline Fernandez जैसा नेचुरल ग्लो लाने के लिए आजमाएं ये आसान नुस्खा
Advertisement

Glowing Skin: चेहरे पर Jacqueline Fernandez जैसा नेचुरल ग्लो लाने के लिए आजमाएं ये आसान नुस्खा

Skin Care Tips: आज हम आपके लिए सेब फेस स्क्रब लेकर आए हैं. सेब एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है इसलिए इससे आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा कर सकते हैं.

Glowing Skin: चेहरे पर Jacqueline Fernandez जैसा नेचुरल ग्लो लाने के लिए आजमाएं ये आसान नुस्खा
How To Make Apple Face Scrub: सेब एक ऐसा फल है जोकि पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे गुणों से भरपूर होता है. इसलिए डॉक्टर्स एक सेब रोजाना खाने की सलाह देते हैें. सेब को लोग सलाद, जूस या शेक के तौर पर बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सेब आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए बेहतरीन होता है.
 
ऐसे में आज हम आपके लिए सेब फेस स्क्रब लेकर आए हैं. सेब एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है इसलिए इससे आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा कर सकते हैं. सेब स्क्रब चेहरे पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में मददगार साबित होता है. वही सेब पिंपल्स को भी दूर करने में मददगार साबित होता है. इतना ही नहीं सेब आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है, तो चलिए जानते हैं (How To Make Apple Face Scrub) सेब फेस स्क्रब कैसे बनाएं.....
 
सेब फेस स्क्रब बनाने की आवश्यक सामग्री-
 
सेब 1 
ओटमील 1/4 चम्मच 
शहद 1 चम्मच 
अखरोट पाउडर 1/4 चम्मच 
ब्राउन चीनी 1/2 चम्मच
दालचीनी पाउडर 1/4 चम्मच 
 
सेब फेस स्क्रब कैसे बनाएं? (How To Make Apple Face Scrub) 
 
सेब फेस स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सेब का पेस्ट लें.
फिर आप इसमें 1/4 चम्मच ओटमील पाउडर, 1 चम्मच शहद, 1/4 चम्मच अखरोट पाउडर और 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें. 
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
फिर आप आखिर में इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें.
अब आपका सेब फेस स्क्रब बनकर तैयार हो चुका है. 
 
सेब फेस स्क्रब कैसे अप्लाई करें? (How To Apply Apple Face Scrub) 
 
सेब फेस स्क्रब को लगाने से पहले आप फेस वॉश कर लें.
फिर फेस पर अच्छी तरह से स्क्रब को लगा लें.
इसके बाद आप हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें.
इसके बाद आप साधारण पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें.
सेब स्क्रब से स्किन पोर्स की सफाई होती है और साथ ही आपको ग्लोइंग स्किन प्राप्त होती है. 
 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 
भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news