Virat Kohli: दूसरे टेस्ट में कोहली बनाएंगे ये महारिकॉर्ड! धोनी और गांगुली भी नहीं कर पाए ऐसा कमाल
Advertisement

Virat Kohli: दूसरे टेस्ट में कोहली बनाएंगे ये महारिकॉर्ड! धोनी और गांगुली भी नहीं कर पाए ऐसा कमाल

Virat Kohli, Record: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाले इस टेस्ट मैच में इतिहास रच देंगे. विराट कोहली इस टेस्ट मैच में एक बड़ा महारिकॉर्ड बना देंगे. इस महारिकॉर्ड को महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी अपने पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में नहीं बना पाए हैं. 

Virat Kohli: दूसरे टेस्ट में कोहली बनाएंगे ये महारिकॉर्ड! धोनी और गांगुली भी नहीं कर पाए ऐसा कमाल

IND vs AUS, 2nd Test: टीम इंडिया आज से दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की हाईप्रोफाइल बॉर्डर गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी. दूसरा टेस्ट मैच आज सुबह 9:30 बजे से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाले इस टेस्ट मैच में इतिहास रच देंगे. विराट कोहली इस टेस्ट मैच में एक बड़ा महारिकॉर्ड बना देंगे. इस महारिकॉर्ड को महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी अपने पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में नहीं बना पाए हैं. 

दूसरे टेस्ट में कोहली बनाएंगे ये महारिकॉर्ड!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में आज अगर विराट कोहली 52 रन बना लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 25000 रन पूरे कर लेंगे. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे. मौजूदा समय में खेलने वाले क्रिकेटरों में विराट कोहली ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज होंगे. विराट कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 24,948 रन बनाए हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 34357 रन बनाए हैं. इस महारिकॉर्ड को महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी अपने पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में नहीं बना पाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सौरव गांगुली ने 18575 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने 17266 रन बनाए हैं. महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी अपने पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 25000 रन पूरे नहीं कर पाए. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 34357 रन

2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 28016 रन

3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 27483 रन

4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 25957 रन

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 25534 रन 

6. विराट कोहली (भारत) - 24948 रन 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 100 शतक

2. विराट कोहली (भारत) - 74 शतक

3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 71 शतक

4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) - 63 शतक

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 62 शतक

6. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) - 55 शतक

दिल्ली टेस्ट में ये हो सकती है भारत की Playing 11: 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज. 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे 

Trending news