IND vs PAK: पाकिस्तान को टीम इंडिया के इस प्लेयर से बड़ा खतरा, हार के जबड़े से छीन सकता है जीत
Advertisement

IND vs PAK: पाकिस्तान को टीम इंडिया के इस प्लेयर से बड़ा खतरा, हार के जबड़े से छीन सकता है जीत

Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत अपना पहला मैच कुछ ही देर में सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. भारत को एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ महामुकाबले में विराट कोहली नहीं बल्कि एक खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खतरा होगा. 

Team India

Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत अपना पहला मैच कुछ ही देर में सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. भारत को एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ महामुकाबले में विराट कोहली नहीं बल्कि एक खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खतरा होगा. 

एशिया कप में टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बनेगा पाकिस्तान का काल

ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि भारत के स्टार विस्फोटक ओपनर और कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा हैं. एशिया कप में पाकिस्तान की टीम को कोहली से ज्यादा रोहित से खतरा होगा. अगर रोहित शर्मा तेजी से रन बनाते हैं, तो इससे खेल में बड़ा अंतर पैदा होगा.

ये खिलाड़ी कर देगा पाकिस्तान का गेम ओवर

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में केएल राहुल और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ओपनिंग करने के लिए उतरेंगे. वहीं नंबर 3 के लिए कप्तान विराट कोहली फिट हैं. जबकि चौथे नंबर पर स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उतरेंगे. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर अगर इन बल्लेबाजों से सजा रहा तो निश्चित ही पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनेगा.

10 महीने बाद भारत और पाक में होगी भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान (IND VS PAK) की टीमें 10 महीने बाद एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. पिछली बार दोनों टीमें 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भिड़ी थीं. उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी थी. अब टीम इंडिया पाकिस्तान से बदला लेने के लिए बेताब है.  

एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल

पहला मैच      27 अगस्त        श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान 
दूसरा मैच      28 अगस्त        भारत बनाम पाकिस्तान
तीसरा मैच     30 अगस्त         बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान 
चौथा मैच       31 अगस्त         भारत बनाम क्वालीफायर 
पांचवां मैच     1 सितंबर         श्रीलंका बनाम बांग्लादेश 
छठा मैच       2 सितंबर         पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 
सातवां मैच     3 सितंबर         बी1 बनाम बी2 
आठवां मैच    4 सितंबर          ए1 बनाम ए2 
नौवां मैच       6 सितंबर          ए1 बनाम बी1 
दसवां मैच     7 सितंबर          ए2 बनाम बी2 
11वां मैच      8 सितंबर          ए1 बनाम बी2 
12वां मैच      9 सितंबर          बी1 बनाम ए2 
फाइनल मैच   11 सितंबर 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news