VIDEO : चाचा चौधरी का दिमाग और विकेट के पीछे धोनी के हाथ कंप्यूटर से भी तेज
Advertisement

VIDEO : चाचा चौधरी का दिमाग और विकेट के पीछे धोनी के हाथ कंप्यूटर से भी तेज

टीम इंडिया के 'बाहुबली' महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे धोनी इतने मुस्तैद हैं कि कोई भी बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकल उन्हें चकमा नहीं दे सकता. चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के साथ खेले गए मैच में धोनी ने एक बार फिर इस बात को साबित किया. 

विकेट के पीछे धोनी ने फिर दिखाई तेजी (PIC : ICC)

नई दिल्ली : टीम इंडिया के 'बाहुबली' महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे धोनी इतने मुस्तैद हैं कि कोई भी बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकल उन्हें चकमा नहीं दे सकता. चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के साथ खेले गए मैच में धोनी ने एक बार फिर इस बात को साबित किया. 

भले ही टीम इंडिया श्रीलंका से ये मैच हार गई हो, लेकिन धोनी ने ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि अपनी बिजली से तेज विकेटकीपिंग से सबका दिल जीत लिया. धोनी ने इस मैच में 52 गेंदों का सामना किया और शानदार पारी खेलते हुए 63 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद धोनी ने एक बार फिर विकेटकीपिंग में अपना धमाल मचाया. सोशल मीडिया पर धोनी की स्टंपिंग की जमकर तारीफ हुई. किसी ने उन्हें चाचा चौधरी के दिमाग से तेज बताया तो किसी ने बिजली से तेज. 

धोनी ने स्टंपिग का ये कमाल तब कर के दिखाया, जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली गेंदबाजी कर रहे थे. कोहली की गेंद पर धनुष्का गुणातिलक ने गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर मारा. वहां, उमेश यादव ने गेंद दौड़कर लपकी और गेंद धोनी की ओर फेंकी.

गेंद लुढ़कते हुए पहुंची थी इसलिए श्रीलंका के बैट्समेन को लगा कि दूसरा रन भी लिया जा सकता है, लेकिन वो भूल गए कि गेंद धोनी की तरफ फेंकी जा रही है और धोनी की स्टंपिंग से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है. 

उमेश यादव ने गेंद को धोनी की तरफ फेंका और धोनी ने तुरंत गेंद को विकेट्स में दे मारा. 

ऐसा रहा मैच का रोमांच

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में गुरुवार को सभी को हैरान करते हुए मौजूदा विजेता भारत को हार के लिए मजबूर कर दिया। श्रीलंका ने अपने दूसरे मैच में भारत को सात विकेट से मात दी। 

भारत ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (125) की बेहतरीन शतकीय पारी और रोहित शर्मा (78) तथा महेंद्र सिंह धोनी (63) के अर्धशतकों की बदौलत श्रीलंका के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे उसने अपने बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर आठ गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Trending news