चैती छठ 2023: अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए ये है शुभ मुहूर्त, आज पूरे दिन निर्जला रहेंगे छठ व्रती
Advertisement

चैती छठ 2023: अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए ये है शुभ मुहूर्त, आज पूरे दिन निर्जला रहेंगे छठ व्रती

Chaiti Chhath Puja 2023 Muhurat: चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन महाखरना हुआ और आज 27 मार्च 2023, सोमवार को अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाएगा. 

फाइल फोटो

Chaiti Chhath Puja 2023 Shubh Muhurat: चैत्र मास के छठ पर्व को चैती छठ महापर्व कहा जाता है. बिहार में छठ पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. 4 दिन के चैती छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है. कल छठ व्रतियों ने महाखरना किया और खीर-रोटी खाकर उपवास शुरू किया. आज 27 मार्च, सोमवार को छठ व्रती पूरा दिन निर्जला व्रत रहेंगे और शाम को अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देंगे. 

36 घंटे रहेंगी निर्जला रहेंगे व्रती 

कल महाखरना करने के बाद आज व्रती 36 घंटे तक निर्जला व्रत रहेंगे. वहीं व्रती आज 27 मार्च, सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. फिर इसके अगले दिन सुबह 28 मार्च, मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा. इसी के साथ चैती छठ महापर्व का समापन होगा.

अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने का समय 

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को सूर्यास्त शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा, वहीं, मंगलवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर होगा. ऐसे में आज अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:28 बजे है. वहीं कल उदीयमान सूर्य को अर्घ्‍य देने का शुभ मुहूर्त 28 मार्च, मंगलवार की सुबह 5:55 बजे है. इस समय अर्घ्य देने से जीवन में अपार सुख-समृद्धि आएगी.

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल

 

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news