Relationship Tips: लड़कों की इन 4 आदतों पर जान छिड़कती हैं गर्ल्‍स, तुरंत दे बैठती हैं दिल
Advertisement

Relationship Tips: लड़कों की इन 4 आदतों पर जान छिड़कती हैं गर्ल्‍स, तुरंत दे बैठती हैं दिल

Attractive Man: ये बात तो सभी जानते हैं कि सबसे पहले मेल-फीमेल लुक्स से ही एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं. ऐसे में क्‍या आप जानते हैं इसके अलावा भी ऐसी कौन सी चीजें होती हैं जिससे गर्ल्‍स, लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं.  

फाइल फोटो

Love relations: कई बार आप भी जाने अनजाने में ऐसी हरकतें कर देते हैं. जिसके लिए आप खुद भी नोटिस करते हैं, लेकिन वही बातें दूसरों को बहुत पसंद आ जाती है. जी, हां कई बार गर्ल्‍स लड़कों से बहुत छोटी-छाेटी बातों से इंप्रेस हो जाती हैं. कुछ लड़कों की आदत रहती है कि वह गर्ल्‍स को बहुत ही जल्‍द अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं. वहीं कुछ बॉयज सालों तक अपनी चाहने वाली लड़की को भी इंप्रेस नहीं कर पाते हैं. क्‍या आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो आप जरूर ये गलतियां कर रहे हैं. 

उम्रदार वाले पुरुष

साल 2010 की एक स्टडी में बताया गया था कि लड़कियां ज्‍यादातर मैच्योर यानी अपनी उम्र से बड़े लड़कों को पसंद करती हैं. इसके अलावा स्टडी में यह भी बताया गया है कि जिन महिलाओं के पास आर्थिक स्वतंत्रता होती है. वे स्थिर लोगों को पसंद करती हैं.

क्‍या आप हैं फिजिकली फिट 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि लड़कियों को हमेशा फिजिकली फिट लड़के पसंद होते हैं. स्टडी में यह भी बताया गया है कि फिजिकली फिट पुरुष के साथ महिलाओं ज्यादा खुश रहती हैं. हालांकि, यह बात भी सामने आई है कि ज्‍यादा हेवी मसल्स रखने वाले पुरुषों के साथ महिलाएंं लंबे रिलेशन के बारे में नहीं सोचती हैं. 

परफ्यूम लगाने वाले लड़के 

जो लड़के परफ्यूम लगाते हैं. उनकी तरफ लड़कियों आकर्षित होती हैं. वैसे भी अच्‍छी खुशबू लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं और ऐसे लड़के, लड़कियों को खूब भाते हैं. साल 2009 में जनरल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित स्टडी में ये बताया गया था कि परफ्यूम लगाने वाले लड़के खुद को कॉन्फिडेंट पेश करते हैं और अपनी तरफ महिलाओं को भी आकर्षित करने में सफल होते हैं. 

हाइजीन

लड़कियां लुक्स के साथ हाइजीन का ख्याल रखने वाले लड़कों को पसंद करती हैं. कई स्टडी में ये बात सामने आई है कि अच्छे लुक और ड्रेसिंग सेंस के अलावा जो लड़के हाइजीन का ख्याल रखते हैं. लड़कियों उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं. 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com- सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news