Advertisement
photoDetails1hindi

Indian Navy: समंदर में में नौसेना की 'सर्जिकल स्ट्राइक', यूं पूरे हुए ऑपरेशन संकल्प के 100 दिन

Indian Navy Operation Sankalp: इजरायल हमास युद्ध के दुनिया के समुद्री व्यापर पर बुरा असर पड़ा है. आतंकी संगठन हमास के प्रति समर्थन जुटाने के लिए यमन के हूती और अन्य आतंकी संगठनों के गुर्गे समुद्री डकैत बनकर ग्लोबल इकॉनमी यानी हमारे आपके व्यावसायिक हितों को चोट पहुंचा रहे हैं. ऐसे में भारतीय नौसेना ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देश का दम दिखाया है. ऑपरेशन संकल्प चलाते हुए देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. नौसेना ऑपरेशन संकल्प  के 100 दिन पूरे हो चुके हैं. इस दौरान मां भारती के वीर सपूतों ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया पूरी दुनिया में उसकी चर्चा हो रही है.

1/7

भारतीय नौसेना की समंदर में सर्जिकल स्ट्राइक जारी है. नेवी 14 दिसंबर 23 से 'ऑपरेशन संकल्प' चला रही है और 23 मार्च 2024 को इस समुद्री सुरक्षा अभियान के 100 दिन पूरे हो गए हैं. गौरतलब है कि हाल ही में हिंद महासागर और अरब सागर से लेकर अदन की खाड़ी तक अपने दबदबे की मिसाल पेश की थी. नौसेना ने 16 मार्च को व्यापारिक जहाज एमवी रुएन को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ा लिया था और साथ ही 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को हिरासत में लिया था.

2/7

इन 100 दिनों में नौसेना ने समंदर में घटी 18 घटनाओं पर एक्शन लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसी के साथ उसने हिंद महासागर क्षेत्र में 'फर्स्ट रेस्पॉंडर' का टैग हासिल करते  हुए 'पसंदीदा सुरक्षा भागीदार' के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बीते 100 दिनों में नौसेना के जहाजों, लड़ाकू विमानों और स्पेशल फोर्स ने समुद्री सीमा को सुरक्षित करने के लिए दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है. 

 

3/7

दुनियाभर के समुद्री व्यापार पर मंडरा रहे खतरों को भांपते हुए भारत की नौसेना ने तीन क्षेत्रों खासकर अदन की खाड़ी और आसपास के इलाके, अरब सागर और सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री सुरक्षा अभियान चलाया है. 23 दिसंबर से चल रहे ऑपरेशन संकल्प में समुद्री क्षेत्र में खतरों से निपटने के लिए भारत ने 5000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की है. 21 से अधिक जहाज तैनात किए गए हैं. इस दौरान के भारत फाइटर विमानों ने 900 घंटे की उड़ान भरी है.

4/7

2008 से समुद्री डकैती के संगठित मामलों के इजाफे के बाद, हिंद महासागर में नौसेनाओं के युद्धपोतों की उपस्थिति में लगातार बढ़ोतरी हुई है. ये वॉर शिप स्वतंत्र रूप से या विभिन्न बहु-राष्ट्रीय संरचनाओं के दायरे में काम कर रहे हैं. वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में, भारतीय नौसेना ने समंदर में सर्जिकल स्ट्राइक में देश के दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए असंख्य खतरों से उत्पन्न सुरक्षा स्थितियों को संभालते हुए समंदर में शांति स्थापित की है.

5/7

ऑपरेशन संकल्प के दौरान 110 से अधिक लोगों की जान बचाई गई जिसमें 45 भारतीय क्रू मेंबर थे. इस दौरान 15 लाख टन महत्वपूर्ण वस्तुओं (जैसे उर्वरक, कच्चा तेल और तैयार उत्पाद) की सुरक्षा की गई. नेवी ने करीब 1000 बोर्डिंग ऑपरेशन लॉन्च किए. इस दौरान 3000 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए गए. 

 

6/7

दिसंबर 2023 से चल रही इस खास मुहिम में हिंद महासागर क्षेत्र में एक मजबूत और जिम्मेदार नौसेना के रूप में इंडियन नेवी का मान बढ़ा है. समंदर में अहम भूमिका निभाने के साथ दुनिया ने भारतीय नौसेना की विध्वंसक क्षमता को देखा है. 

7/7

इन 100 दिनों में भारतीय नौसेना ने भारतीय वायुसेना और अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ बेहतर क्वार्डिनेशन करते हुए कई महत्वपूर्ण टास्क पूरे किए हैं. इस मौके पर नौसेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि भारतीय नौसेना ने पूर्व-एमवी रुएन के जरिए दूसरे जहाजों को लूटने वाले सोमाली समुद्री लुटेरों (Pirates Caught Off Somalia Coast) के मंसूबों को विफल कर दिया. भारत ने जब बुल्गारिया के क्रू की जान बचाई तो वहां की डिप्टी पीएम ने भारत का शुक्रिया अदा किया था.

ट्रेन्डिंग फोटोज़