गांव में घुसे तेंदुए ने लोहे के मटके से पानी पीने को सोचा, 5 घंटे तक फंसा रहा उसका सिर
Advertisement
trendingNow12141467

गांव में घुसे तेंदुए ने लोहे के मटके से पानी पीने को सोचा, 5 घंटे तक फंसा रहा उसका सिर

Trending: महाराष्ट्र के धुले जिले के एक गांव में एक नर तेंदुआ का सिर पांच घंटे के लिए एक लोहे के बर्तन में फंस गया था. डरा हुआ तेंदुआ पांच घंटे तक छटपटाता रहा लेकिन निकल नहीं पाया. 

 

गांव में घुसे तेंदुए ने लोहे के मटके से पानी पीने को सोचा, 5 घंटे तक फंसा रहा उसका सिर

Leopard In Maharashtra Village: महाराष्ट्र के धुले जिले के एक गांव में एक नर तेंदुआ का सिर पांच घंटे के लिए एक लोहे के बर्तन में फंस गया था. डरा हुआ तेंदुआ पांच घंटे तक छटपटाता रहा लेकिन निकल नहीं पाया. बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने उसे बेहोश किया और बर्तन को उसके सिर से काटकर निकाला. रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर सावित्री सोनावने ने इस घटना की जानकारी मीडिया को दी. इसका वीडियो एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "धुले जिले के एक गांव में एक नर तेंदुआ पांच घंटे तक अपने सिर को धातु के बर्तन में फंसाकर बिताने के बाद वन विभाग द्वारा बचाया गया."

तेंदुए की संख्या पहले के मुताबिक काफी बढ़ी

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 29 फरवरी को भारत में तेंदुओं की स्थिति 2022 रिपोर्ट के अनुसार जारी की गई. भारत में तेंदुओं की अनुमानित संख्या 13,874 है, जो 2018 में 12,852 थी. 2018 से 2022 तक तेंदुओं की संख्या में 8% की वृद्धि हुई है. यह वृद्धि कई वजहों से हुई. संरक्षण प्रयासों में वृद्धि, तेंदुओं के लिए आवास में सुधार और लोगों में जागरूकता की वजह से भी संभव हुआ. यह एक सकारात्मक विकास है और यह दर्शाता है कि संरक्षण प्रयास काम कर रहे हैं. हमें तेंदुओं की संख्या में वृद्धि को बनाए रखने के लिए प्रयास करना जारी रखना चाहिए.

 

 

किन राज्यों में कितने तेंदुए

भारत में पाए जाने वाले तेंदुओं की संख्या में वृद्धि देखी गई है. हालांकि, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तेंदुए (3,907) पाए गए, केवल तीन अन्य राज्यों - महाराष्ट्र (1,985), कर्नाटक (1,879) और तमिलनाडु (1,070) में ही 1,000 से अधिक तेंदुए पाए गए. उत्तराखंड में शिकार और मानव-पशु संघर्ष के कारण तेंदुओं की संख्या में 22% की गिरावट आई है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल में सामूहिक रूप से 150% की वृद्धि देखी गई, जिससे इन राज्यों में कुल 349 तेंदुए हो गए हैं.

Trending news