पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने किया युवती से रेप का प्रयास
Advertisement

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने किया युवती से रेप का प्रयास

मुंबई पुलिस ने 17 साल के एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया है। उसपर वर्ली इलाके में 24 साल की एक युवती के साथ रेप और हत्या के प्रयास का आरोप है।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई : मुंबई पुलिस ने 17 साल के एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया है। उसपर वर्ली इलाके में 24 साल की एक युवती के साथ रेप और हत्या के प्रयास का आरोप है। पीड़िता वर्धा की रहने वाली है तथा पेशे से सिविल इंजीनियर है। वह नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। वह एनी वेसेंट रोड स्थित अपने रिश्तेदार के घर ठहरी थी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम युवती ने एक शॉप पर पिज्जा ऑर्डर कर मंगाया। डिलीवरी ब्वॉय को किसी तरह से यह पता चल गया कि युवती घर पर अकेली है। इसलिए वह वहां दोबारा आया और युवती को धक्का देकर दरवाजा बंद कर दिया। लड़के ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने चाकू से युवती की कलाइयों व गर्दन पर वार भी किया। युवती ने चीख मचाई तो वह वहां से भाग गया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया।

Trending news