Weight Loss Diet: फास्ट वेट लॉस के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं ग्लूटन फ्री बाजरा इडली, ये रही रेसिपी
Advertisement

Weight Loss Diet: फास्ट वेट लॉस के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं ग्लूटन फ्री बाजरा इडली, ये रही रेसिपी

Health Tips: आज हम आपके लिए बाजरे की इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो बाजरा इडली एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। ये स्वाद में खूब लाजवाब होती है।

Weight Loss Diet: फास्ट वेट लॉस के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं ग्लूटन फ्री बाजरा इडली, ये रही रेसिपी

How To Make Bajra Idli: बाजरा एक ग्लूटन फ्री आहार है इसलिए इसलिए इसके सेवन से आपको वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं बाजरे के सेवन से आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त बना रहता है। बाजरे से बनी चीजों को लोग सर्दियों में खूब खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग साग के साथ बाजरे की रोटी खूब पसंद करते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने बाजरे की इडली बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बाजरे की इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो बाजरा इडली एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। ये स्वाद में खूब लाजवाब होती है। बच्चे भी इसके स्वाद को बेहद पसंद करते हैं, तो चलिए जानते हैं बाजरे की इडली (How To Make Bajra Idli) बनाने की विधि-

बाजरा इडली बनाने की आवश्यक सामग्री-

1 कप बाजरा 

1 कप छाछ 

1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर 

स्वादानुसार नमक 

बाजरा इडली कैसे बनाएं? (How To Make Bajra Idli) 

बाजरा खिचड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले बाजरा को अच्छी तरह से साफ कर लें।

फिर आप इसको एक बर्तन में डालकर ऊपर से एक कप छाछ डाल दें।

इसके बाद आप इसको लगभग 2 घंटों तक भिगोकर रख दें।

फिर आप इसमें काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें।

इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।

फिर आप इस तैयार घोल में थोड़ा सा ईनो डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।

इसके बाद आप इडली पॉट को लेकर तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।

फिर आप इडली पॉट में कटोरी की मदद से बाजरा का घोल भर दें।

इसके बाद आप इस पॉट को बंद करके इडली को करीब 10-12 मिनट तक पकाएं।

फिर आप गैस को बंद करके पॉट से इडली को निकालकर ठंडा कर लें।

अब आपकी पौष्टिकता से भरपूर बाजरा इडली बनकर तैयार हो चुकी है।

फिर आप इनको पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें। 

Trending news