Govardhan Puja 2022 Wishes: गोवर्धन पूजा पर दोस्तों-प्रियजनों को इन स्पेशल मैसेज के जरिए दें बधाई, मिलकर बांटे खुशियां
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1409296

Govardhan Puja 2022 Wishes: गोवर्धन पूजा पर दोस्तों-प्रियजनों को इन स्पेशल मैसेज के जरिए दें बधाई, मिलकर बांटे खुशियां

Govardhan puja 2022 wishes:  गोवर्धन पूजा पर अपने प्रियजनों को इन खास मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दीजिए.

Govardhan Puja 2022 Wishes: गोवर्धन पूजा पर दोस्तों-प्रियजनों को इन स्पेशल मैसेज के जरिए दें बधाई, मिलकर बांटे खुशियां

Govardhan puja 2022 wishes: हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का खास महत्व है. गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है. पूरे देश में इसे अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. इन दिन घरों में महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा करती हैं. भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन इंद्र देव का घमंत तोड़कर और गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों की रक्षा की थी. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. गोवर्धन पूजा पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को खास संदेश भेजकर शुभ कामनाएं दे सकते हैं. 

हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाए
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए
और यह पर्व आप खुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया।
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
कान्हा ही रक्षक कहलाया।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!
गोवर्धन पूजा की बधाई!

कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते है
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते है
हैप्पी गोवर्धन पूजा

मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,
वो नंदलाला गोपाला,
बंसी की धुन पर दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए गोवर्धन पूजा की धूम
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम
हैप्पी गोवर्धन पूजा

चन्दन की खुशबू, रेशम का हार
धूप की सुगंध, दीयों की फुहार
दिल की उम्मीदें,अपनों का प्यार
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

मंगलमय हो आपके लिए
गोवर्धन पूजा का यह त्यौहार!
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े अपना किनारा।
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय कृष्ण का नारा।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

Trending news