Delhi Metro News: होली के दिन मेट्रो में सफर करने से पहले जान लें DMRC की गाइडलाइंस, 8 घंटे बंद रहेंगी मेट्रो सर्विस
Advertisement

Delhi Metro News: होली के दिन मेट्रो में सफर करने से पहले जान लें DMRC की गाइडलाइंस, 8 घंटे बंद रहेंगी मेट्रो सर्विस

delhi metro timing holi 2023:  अगर आप होली पर दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है. क्योंकि इस दिन मेट्रो सेवाएं करीब 8 घंटे तक बंद रहेंगी. जानिए दिल्ली मेट्रो ने क्या गाइडलाइंस जारी की हैं. 

Delhi Metro News: होली के दिन मेट्रो में सफर करने से पहले जान लें DMRC की गाइडलाइंस, 8 घंटे बंद रहेंगी मेट्रो सर्विस

delhi metro timing holi 2023: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में यात्रा करने वालों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 8 मार्च को होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव (Delhi Metro Timing Change on Holi) किया है. करीब 8 घंटे मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी. इसलिए अगर आप भी होली पर मेट्रो से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो फौरन डीएमआरसी की गाइडलाइन (DMRC Guidelines) जान लीजिए.

दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगी मेट्रो सेवाएं
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 8 मार्च यानी कल होली पर दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी. साथ ही मेट्रो फीडर बस सुविधा भी दोपहर तक बंद रहेगी. 2.30 बजे के बाद मेट्रो सेवाएं और फीडर बस सर्विस दोबारा सामान्य तौर पर चालू हो जाएगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation-DMRC) ने इस संबंध मे जानकारी दी है. 

डीएमआरसी ने दी ये जानकारी
होली के दिन, यानी 08 मार्च, 2023 (बुधवार), रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 14.30 बजे (दोपहर 2:30 बजे) तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी. मेट्रो ट्रेन सेवाएं इस प्रकार 08 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से 14.30 बजे (दोपहर 2:30 बजे) शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी.  इसके अलावा, मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 08 मार्च, 2023 को 14.30 बजे (दोपहर 2:30 बजे) के बाद फिर से शुरू हो जाएंगी.

 

Trending news