Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ की तोहमत यूपी हरियाणा पर मढ़ी, सियासी अखाड़ा का केंद्र बना हथिनी कुंड
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1779939

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ की तोहमत यूपी हरियाणा पर मढ़ी, सियासी अखाड़ा का केंद्र बना हथिनी कुंड

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी ने इसके लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा है कि जानबूझ कर 10-12 जुलाई तक सिर्फ यमुना में पानी छोड़ा गया. 

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ की तोहमत यूपी हरियाणा पर मढ़ी, सियासी अखाड़ा का केंद्र बना हथिनी कुंड

बलराम पांडे/नई दिल्ली : यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ के हालात पैदा होने के लिए आम आदमी पार्टी ने सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार बताया है. आप पार्टी के नेता और विधायक सोमनाथ भारती का कहना है कि हरियाणा स्थित हथिनी कुंड से ईस्ट यमुना कैनाल के जरिए उत्तर प्रदेश, वेस्ट यमुना कैनाल के जरिए हरियाणा और यमुना नदी के जरिए दिल्ली की ओर पानी छोड़ा जाता है. यदि हथिनी कुंड से यूपी और हरियाणा की ओर भी पानी छोड़ा जाता तो दिल्ली में बाढ़ के हालत नहीं बनते. लेकिन जानबूझ कर 10-12 जुलाई तक सिर्फ यमुना में पानी छोड़ा गया. जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर यमुना में कम पानी छोड़ने का अनुरोध भी किया था, लेकिन सीएम के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया गया. उन्होंने कहा कि ''दिल्ली में आई बाढ़ का कारण दिल्लीवासियों के प्रति भाजपा की नफरत है, क्योंकि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को बार-बार चुन रहे हैं.''

आम आदमी के पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में कहा कि देश में सामान्य परिस्थिति के दौरान राजनीतिक पार्टियों को अपनी-अपनी राजनीति करने के लिए खुली छूट है, लेकिन जब प्राकृतिक आपदा जैसा माहौल हो तो सभी पार्टियों को एक साथ काम करने की जरूरत होती है. उस दौरान बदले और नुकसान पहुंचाने की भावना से काम करने से बहुत दुख होता है.

दिल्ली में यमुना के बाढ़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जब दिल्ली में 10 जुलाई को घनघोर बारिश हो रही थी तो जलभराव की समस्या को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों की मीटिंग ली. उस दौरान अधिकारियों ने बताया था कि अभी दिल्ली में बाढ़ आने की कोई संभावना नहीं है.

 यह भी पढ़ें: Meerut Kanwar Yatra: जब सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, शिवभक्तों ने लगाया जयकारा

विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि ''इस दौरान पुराना रेलवे ब्रिज खतरे के निशान से 2 मीटर कम था. 11 जुलाई को बारिश होने के बाद लगा कि दिल्ली में बारिश के कारण बाढ़ आ गई, लेकिन बारिश खत्म होने के बाद भी लगातार पानी बढ़ता जा रहा था, तो बाढ़ की आशंका बढ़ने लगी, क्योंकि हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा था. हथिनी कुंड बैराज से तीन तरफ पानी छोड़ा जाता है. जिसमें ईस्ट यमुना कैनाल से पानी उत्तर प्रदेश की तरफ जाता है. वेस्ट यमुना कैनाल से पानी हरियाणा के तरफ जाता है और यमुना से दिल्ली की तरफ पानी आता है. उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि 13 जुलाई को हथिनी कुंड बैराज से किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि 10-11 जुलाई को केवल यमुना में 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 12 जुलाई को भी केवल यमुना में पानी छोड़ा गया.''

WATCH: सावन में टमाटर की सुरक्षा कर रहे नागदेवता, सब्जी पर बढ़ते दामों के बीच वीडियो वायरल

Trending news