Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का यामिनी सिंह पर आया दिल, बोले- 'मनमोहनी'
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1314941

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का यामिनी सिंह पर आया दिल, बोले- 'मनमोहनी'

Arvind Akela Kallu Yamini Singh New Bhojpuri Movie Song 2022:अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की अपकमिंग मूवी 'प्रयागराज' के इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. ब्लैक लहंगा में यामिनी सिंह कहर बरपा रही हैं. 

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का यामिनी सिंह पर आया दिल, बोले-  'मनमोहनी'

Arvind Akela Kallu Yamini Singh New Bhojpuri Movie Song 2022: भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu ) और खुशबू तिवारी ( Khushboo Tiwari) का नया गाना 2022 'मनमोहनी' (Manmohini ) रिलीज हो गया है. इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ यामिनी सिंह (Yamini Singh) नजर आ रही है. दोनों के डांस स्टेप को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने को आज वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. यह गाना रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाने लगा है. 

अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की अपकमिंग मूवी 'प्रयागराज' के इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. ब्लैक लहंगा में यामिनी सिंह कहर बरपा रही हैं. वहीं, कल्लू ब्लैक शर्ट और धोती में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं. कल्लू यामिनी सिंह को इस गाने में बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि बिक गया मेरा दिल फ्री में..मनमोहनी गाने को अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी ने गाया है. इस गाने की लिरिक्स को यादव राज ने लिखा है. ओम झा के निर्देशन में यह गाना बना है. 

बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू कल्लू का हालही में एक भोजपुरी गाना 'मरद करिया बा' (Marad Kariya Ba) रिलीज हुआ था. फैंस कल्लू के इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के कुछ ही दिनों में यह भोजपुरी गाना मिलियन के क्लब में शामिल हो गया है. इस गाने में कल्लू और अकांक्षा दुबे का रोमांटिक अंदाज दिखाया गया है. दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है. 

Bhojpuri Song: देसी गर्ल को चढ़ा खेसारी के भोजपुरी गाने का खुमार, वेस्टर्न ड्रेस में बरपाई कहर

 

Trending news