नया काम-धंधा शुरू करना है तो ये रहे अक्टूबर के 5 शुभ मुहूर्त, करें स्टार्ट और फिर देखें बिजनेस की रफ्तार
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2460196

नया काम-धंधा शुरू करना है तो ये रहे अक्टूबर के 5 शुभ मुहूर्त, करें स्टार्ट और फिर देखें बिजनेस की रफ्तार

Shubh Muhurat October 2024: स्टार्टअप हो, कोई छोटा बिजनेस हो, या फिर एक बड़ा प्रोजेक्ट, सही समय पर शुरू किया गया बिजनेस आपको सक्सेस की ओर तेजी से ले जा सकता है. शुभ मुहूर्त में किए गए काम शुभ होते हैं.ज्योतिष,  पंचांग के मुताबिक इस महीने बहुत से शुभ मुहूर्त हैं. 

Business Shubh Muhurat October 2024

Business Shubh Muhurat October 2024: इस महीने नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दिवाली समेत बहुत से पर्व हैं. इस दौरान ग्रहों की स्थिति भी हमारे जीवन पर अच्छा प्रभाव डालती है. शादी हो या गृह प्रवेश, वाहन या संपत्ति खरीदना, नया बिजनेस शुरू करना इन दिनों करना शुभ माना जाता है. किसी भी काम को शुरू करना है तो उसको शुभ समय में करना चाहिए. अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यहां पर कुछ शुभ मुहूर्त दे रहे हैं. आइए जानते हैं अक्टूबर 2024 में नया बिजनेस शुरू करने का शुभ समय कब है?

बिजनेस शुभ मुहूर्त अक्टूबर 2024
अक्टूबर 2024 आपके लिए कई गोल्डन अवसर लेकर आ रहा है. अक्टूबर में  कई ऐसे शुभ मुहूर्त हैं, जब आप अपने सपने को पूरा करने के लिए शुरुआत कर सकते हैं. सही मुहूर्त में किया गया इन्वेस्टमेंट  आपको फाइनेंशियल सिक्योरिटी देगा.

अक्टूबर 2024 में नया बिजनेस शुरू करने का शुभ मुहूर्त 
अक्टूबर 2024 में आप अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 6, 10, 19, 26 और 28 अक्टूबर की तारीखों को चुन सकते हैं.

1-6 अक्टूबर 2024, रविवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 07:40 से सुबह 10:00 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा.

2-10 अक्टूबर 2024, गुरुवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 07:24 से 11 अक्टूबर 2024 रात 01:00 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा.

3-19 अक्टूबर 2024, शनिवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 06:56 से 20 अक्टूबर 2024, रात 01:31 बजे तक, नक्षत्र: भरनी।

4-26 अक्टूबर 2024, शनिवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 07:00 से सुबह 11:00 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा.

5-28 अक्टूबर 2024, सोमवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 07:16 से सुबह 08:33 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं, पंचांग और इंटरनेट से ली गई है.Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता हइसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

नवरात्रि में प्रॉपर्टी खरीदना मंगलकारी, अक्टूबर में सिर्फ सात दिन मकान-दुकान खरीदने के शुभ मुहूर्त

Trending news