फतेहपुर में भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्यों का हुआ स्वागत, ये लोग रहे मौजूद
Advertisement

फतेहपुर में भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्यों का हुआ स्वागत, ये लोग रहे मौजूद

फतेहपुर में भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का स्वागत किया और केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए तारीफ की.

भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्यों का हुआ स्वागत

Fatehpur: राजस्थान के फतेहपुर में भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का स्वागत किया. इस दौरान भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार की जन कल्याकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिकता से करना चाहिए.

यह भी पढे़ं- अधिकारियों के आश्वासन के बाद राजस्व कर्मी और पटवारियों ने समाप्त करी हड़ताल

सीकर के फतेहपुर के वार्ड 40 मे ओ.बी.सी.मोर्चा के अध्यक्ष तोलाराम प्रजापत के कार्यालय मे भाजपा नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसुदन भिंडा और जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी के सानिध्य मे भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्यों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल भार्गव ने भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रा चौधरी और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वदेश शर्मा के निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी. रविवार को युवा मोर्चा की नव गठीत कार्यकारिणी के सदस्यो का स्वागत सम्मान किया गया. आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसुदन भिण्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी है. 

उन्होंने कहा कि हमे गर्व है कि हम इस पार्टी के कार्यकर्ता, सदस्य है. केंद्र मे मोदी सरकार और हमारे नेता की छवी एसी है कि जो वो कहते हैं वो करते हैं. इस देश मे वर्ष 2014 के अंदर जो स्थिति थी वो आप से छिपी हुई नहीं है. आज आपको पता है स्थिति सुखद है. भिण्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर आम जन को राहत पहुंचाने का काम कर रही है. 

भिंडा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको नई जिम्मेदारी मिली है, जिम्मेदारी और समर्पित भावों के साथ पार्टी कार्यकर्ता कार्य कर योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के सार्थक प्रयास करें. इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी ने भी विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामवतार रूथला ने किया. 

इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल के महामंत्री लीलाधर जांगिड, रामवतार बिजारणिया, पार्षद सावरमल सैनी, पार्षद सूर्यप्रकाश आचार्य, रामसीसर युवा मोर्चा के अध्यक्ष गोविन्द शर्मा,ओ.बी.सी.मोर्चा के अध्यक्ष तोलाराम, नरेश सोनी, सत्यनारायण प्रधान, प्रवीण झाझडिया सहित अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे. 

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल भार्गव ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा की नव गठित कार्यकारिणी मे मनीष जागिड, नितीन जैन, गोपाल आचार्य, विक्की भार्गव, अविनाश सैनी, कमल कुमार गढवाल, सुरेश महर्षि को उपाध्यक्ष बनाया गया और उमेश ढण्ड, सुरेन्द्र पारीक, कुंजबिहारी चावला को महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई और रजनीश बियाला को आईटी सेल प्रभारी, जे.पी सैनी को आईटी संयोजक, सूरज भोजक को सह संयोजक आईटी, कार्यकारिणी मे पियुष भादूपोता, लोकेश सैनी, कुलदीप सोनी, मनीष आलडिया, ओमप्रकाश बागडी, कार्तिक ढाका, गौरीशंकर प्रजापत को मंत्री बनाया गया और विकास मारवाडी को मिडिया प्रभारी बना कर जिम्मेदारी सौंपी गई है. युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष इन्द्रा चौधरी और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी है.

Trending news