Bamanwas: जैन मुनि श्रेयश सागर की हुई सम्यक समाधि, बौंली में निकाली गई अंतिम यात्रा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1491488

Bamanwas: जैन मुनि श्रेयश सागर की हुई सम्यक समाधि, बौंली में निकाली गई अंतिम यात्रा

Bamanwas News: राष्ट्रीय संत जैन मुनि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के संघस्थ मुनि श्रेयश सागर महाराज का रविवार को देवलोक गमन हो गया.जैन मुनि श्रेयश सागर महाराज की अलसुबह सम्यक समाधि हुई.जिसके बाद बौंली कस्बा में ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई.

Bamanwas: जैन मुनि श्रेयश सागर की हुई सम्यक समाधि, बौंली में निकाली गई अंतिम यात्रा

Bamanwas, Sawai Madhopur: राष्ट्रीय संत जैन मुनि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के संघस्थ मुनि श्रेयश सागर महाराज का रविवार को देवलोक गमन हो गया.जैन मुनि श्रेयश सागर महाराज की अलसुबह सम्यक समाधि हुई.जिसके बाद बौंली कस्बा में ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई. हजारों की तादाद में कस्बा वासियों ने श्रेयश सागर महाराज के अंतिम दर्शन किए.

यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा के लिए अतिक्रमण हटा रही महिला सरपंच और उसके पति पर फायरिंग, घायल

जैन समाज के ऋषभ सौगानी ने बताया कि राष्ट्रीय संत आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने कल उनके शिष्य बौंली निवासी जैन मुनि हितेंद्र सागर महाराज के साथ कस्बा में मंगल प्रवेश किया था.आचार्य के साथ 32 जैन मुनि और साध्वियों ने भी नगर पालिका मुख्यालय पर मंगल प्रवेश किया था.जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया.कल प्रवचन, आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की PM मोदी पर टिप्पणी के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

आज सुबह संघस्थ मुनि श्रेयश सागर महाराज का देवलोक गमन हो गया.श्रेयश सागर महाराज ने सुबह 4:15 बजे सम्यक समाधि ली. नगरपालिका मुख्यालय बौंली पर जैन मुनि की अंतिम यात्रा निकाली गई.अंतिम यात्रा में सैकड़ों की तादाद में सभी समाजों के लोग मौजूद रहे. जैन मुनि का अंतिम संस्कार रवासा गांव में स्थित जैन मंदिर परिसर में किया गया.

यह भी पढ़ें- CM गहलोत ने कुर्सी के लिए राजस्थान पुलिस को प्राइवेट फोर्स बना डाला-कर्नल राज्यवर्धन

अंतिम संस्कार के दौरान आचार्य वर्धमान सागर महाराज सहसंघ मौजूद रहे.दिवंगत जैन मुनि सागर महाराज के अंतिम संस्कार के दौरान संघस्थ जैन मुनियों ने सभी क्रियाओं को संपादित किया.निर्वाण महोत्सव में चेयरमैन कमलेश जोशी, अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल,समाजसेवी ओम प्रकाश जोशी सहित जैन समाज, अग्रवाल समाज और अन्य लोग मौजूद रहे.

Reporter- Arvind Singh

Trending news